फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Shastra: खराब पड़ी इन चीजों को तुरंत कराएं ठीक, नहीं तो तरक्की और धन की आवक में आएगी रुकावट

Mon, 26 Apr 2021 09:40 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vastu tips
हमारे घर में बहुत सारी चीजे होती है जो कई बार खराब हो जाती हैं लेकिन हम उनको अनदेखा कर देते हैं। वास्तु कहता है कि घर में पड़ी हुआ खराब और टूटी फूटी चीजों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। क्या आपको पता है कि घर में टूटी और खराब वस्तुओं को रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है जिसके कारण आपके जीवन में कलह और कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। वास्तु में कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें तुरंत सही करवाना चाहिए या हटा देना चाहिए अन्यथा घर में ये खराब चीजें आपकी और परिवार के सदस्यों की तरक्की को रोक सकती हैं साथ ही घर में धन की किल्ल्त भी होने लगती हैं। जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर में बंद घड़ी 
घड़ी निरंतर चलती रहती है जो हमें समय का बोध कराती है। वास्तु में घड़ी को घर की तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। कई बार घर में घड़ी खराब हो जाती है या किसी वजह से रुक जाती है तो हम उसपर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि परिवार के सदस्यों की तरक्की पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यदि आपके घर में घड़ी खराब हो जाए या रुक जाए तो उसे तुरंत हटा दें या फिर संभलवा लें। खराब और रूकी हुई घड़ी का प्रभाव नौकरी एंव व्यापार की वृद्धि पर पड़ने लगता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नल से पानी टपकना
कई बार हमारे घर में नल खराब हो जाता है और उससे पानी टपकता रहता है लेकिन क्या आपको पता है कि नल से लगातार पानी टपकने से न केवल जल की बर्बादी होती है बल्कि आपके घर में धन की आवक पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में नल से पानी टपक रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए। कहा जाता है कि जिस प्रकार पानी बहता है उसी प्रकार धन भी खर्च होता चला जाता है। आपके घर में फालतू खर्चों में बढ़ोत्तरी होने लगती है जिसके कारण धन की किल्लत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

4 of 4
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
जंग लगी वस्तुएं
वास्तु कहता है कि टूटी हुई चीजों के साथ ही ऐसी चीजों को नहीं रखना चाहिए जिनमें जंग लगी हुई हो। घर में जंग लगी वस्तओं को घर में रखने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों के व्यापार और नौकरी पर पड़ता है जिससे धन की कमी होने लगती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें