मुख्य द्वार पर प्रतिदिन सुबह पानी से घुलाई करनी चाहिए. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सुबह उठकर द्वार पर करें ये कार्य
प्रातः उठकर सर्वप्रथम अपने इष्ट को नमन करें, इसके बाद अपने के सभी खिड़की दरवाजों को खोल देना चाहिए। इसके बाद घर में व मुख्य द्वार की देहरी पर झाड़ू लगाना चाहिए। इसके बाद मुख्य द्वार की देहरी को पानी से धोना चाहिए, पानी में चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं। जिस घर में साफ-सफाई होती है, मां लक्ष्मी उनसे प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि प्रतिदिन ये कार्य करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में रुपये-पैसों की कमी नहीं होती है।