फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips : भूलकर भी पर्स में न रखें ये चीजें, वरना हमेशा बनी रहेगी पैसों की तंगी

Fri, 27 May 2022 05:26 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भूलकर भी पर्स में न रखें ये चीजें - फोटो : Pixabay
Vastu Tips : महिला हो या पुरुष पर्स का इस्तेमाल हर कोई करता होगा। वैसे तो पर्स पैसे रखने और कुछ जरूरत की चीजों को रखने के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ लोग अपनी पर्स में जरूरत से ज्यादा की चीजें भर लेते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि जाने-अनजाने हम अपने पर्स में ऐसी भी वस्तुएं रख लेते हैं, जिनकी कोई आवश्यकता नहीं होती है। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें पर्स में रखना शुभ नहीं माना जाता है। इन चीजों के पर्स में होने से व्यक्ति की जिंदगी पर गहरा असर पड़ता है। तरक्की रुक जाती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। सिर्फ यही नहीं, एक बाद एक करके जीवन में तमाम तरह की मुश्किलें भी आती रहती हैं। ऐसे में अगर आपके भी पर्स में कुछ ऐसी चीजें हैं तो उन्हें आज ही निकाल दीजिए। चलिए जानते हैं कि पर्स में किन चीजों को रखना अशुभ माना जाता है.... 
विज्ञापन

2 of 7
भूलकर भी पर्स में न रखें ये चीजें - फोटो : Pixabay
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की आदत होती है कि खरीदारी करने के बाद बिल को अपने पर्स में रख लेते हैं और लंबे समय तक उसे अपने पर्स में रखे रहते हैं, जबकि ऐसा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और धन की कमी होने लगती है। 
विज्ञापन

3 of 7
भूलकर भी पर्स में न रखें ये चीजें - फोटो : iStock
कुछ लोग पर्स में नोट को बुरे तरीके से मोड़कर रखते हैं, जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। इसलिए पर्स में नोट को हमेशा सही तरीके से ही रखना चाहिए। 

4 of 7
भूलकर भी पर्स में न रखें ये चीजें - फोटो : istock
पर्स में कभी भी ऐसी तस्वीरें ना रखें, जिनमें गुस्सा, ईर्ष्या, विरोध की भावना नजर आ रही हो हो। साथ ही ऐसी तस्वीरों को घर के अंदर भी ना लाएं, क्योंकि ये हमारे आसपास नकारात्मक ऊर्जा को विकसित करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
भूलकर भी पर्स में न रखें ये चीजें - फोटो : istock
वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कभी भी किसी मृत परिजन की तस्वीर नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति कर्जदार बनता है। 
विज्ञापन

6 of 7
भूलकर भी पर्स में न रखें ये चीजें - फोटो : iStock
पर्स में कभी भी देवी देवता की तस्वीर नहीं रखें, क्योंकि पर्स को हर जगह ले जाया जाता है। कभी-कभी तो गंदे हाथों से भी पर्स को छूना पड़ जाता है। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और आपको धन की समस्या के साथ-साथ कर्ज के बोझ का भी सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भूलकर भी पर्स में न रखें ये चीजें - फोटो : istock
इसके अलावा इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका पर्स कहीं से फटा हुआ ना हो। वास्तुशास्त्र के अनुसार फटा हुआ पर्स आपकी आर्थिक स्थिति पर असर डालता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें