फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तरक्की के लिए घर में लगाएं ये 5 पौधे, धन-दौलत में होगी वृद्धि

Thu, 17 Dec 2020 12:11 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वास्तु के अनुसार पेड़-पौधे - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तु के अनुसार, घर में कुछ विशेष पेड़-पौधों का होना शुभ होता है। ये पेड़-पौधे घर की तरक्की में सहायक होते हैं। ये पेड़-पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं। इनके प्रभाव से घर में आमदनी बढ़ती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में कौनसे पेड़-पौधे शुभ होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
केले के पेड़ को ईशान कोण में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। - फोटो : सोशल मीडिया
धन-धान्य में वृद्धि के लिए लगाएं यह पेड़
केले के पेड़ को ईशान कोण में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसके पास यदि तुलसी का पौधा लगाया जाए, तो भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। केले में भगवान विष्णु और तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
अशोक का पेड़ होता है बेहद शुभ - फोटो : social media
घर में संपन्नता लाता है यह पेड़
अशोक के पेड़ को हम सजावट के लिए लगाते हैं, लेकिन घर में इसे स्थान देने से प्रसन्नता प्राप्त होती रहती है और शोक दूर होता है। यह घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द्र को बढ़ाता है। 

4 of 7
फेंगुशुई के अनुसार, घर के आसपास बांस का पौधा या घर के अंदर उसका बोन्साई रूप लगाने से समृद्धि और तरक्की होती है। - फोटो : feng shui
घर की तरक्की के लिए कारगर है यह पौधा
फेंगुशुई के अनुसार, घर के आसपास बांस का पौधा या घर के अंदर उसका बोन्साई रूप लगाने से समृद्धि और तरक्की होती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन

5 of 7
घर में हल्दी का पौधा लगाना भी शुभ होता है। यह पौधा गुणकारी और चमत्कारी होता है। - फोटो : getty images
बेहद गुणकारी होते हैं ये पेड़-पौधे
घर में हल्दी का पौधा लगाना भी शुभ होता है। यह पौधा गुणकारी और चमत्कारी होता है। घर में आंवले का पेड़ लगाने और रोजाना उसकी पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आंवले के पेड़ को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना लाभकारी है।
विज्ञापन

6 of 7
शमी वृक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
यह पेड़ होता है बेहद शुभ
शमी का पेड़ भी घर में होना शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में इसका संबंध शनि से जोड़ा गया है। इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना चाहिए। इसके नीचे नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है। इससे स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तुलसी के पौधे को एक तरह से लक्ष्मी का रूप माना गया है। - फोटो : Pixabay
लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए लगाएं
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है। तुलसी के पौधे को एक तरह से लक्ष्मी का रूप माना गया है। घर में यदि किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा है, तो तुलसी का पौधा उसे नष्ट करता है। बेलपत्र का पौधा भगवान शिव को बेहद पसंद है, माना जाता है कि इस पर स्वयं भगवान शिव का वास होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें