Vastu Tips For Sleeping: आमतौर पर सोते समय हर कोई अपने बिस्तर की सफाई का ध्यान रखता है। इससे एक अच्छी नींद के साथ-साथ उस स्थान पर सकारात्मकता भी बनी रहती हैं। इस दौरान कुछ लोग अपने सिरहाने कुछ खास वस्तुएं भी रखते हैं, जो उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिरहाने रखी कुछ चीजें घर की बरकत को प्रभावित कर सकती हैं। दरअसल, सोते समय सिरहाने मोबाइल को रखना एक सामान्य आदत है। हालांकि वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। कहते हैं कि सोते समय अपने पास कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं, जिसका सीधा असर व्यक्ति की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में सिरहाने हरी इलायची, सौंफ व हल्दी की गांठ रखने की सलाह दी जाती हैं, इससे बुरे सपनों का आना बंद होता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि सोते समय सिरहाने क्या रखना चाहिए और क्या नहीं।
Vastu Tips: इन चीजों को देखकर न करें सुबह की शुरुआत, बिगड़ सकते हैं बनते काम