फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पौधे लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो समृद्धि की जगह हो सकता है नुकसान

Thu, 24 Dec 2020 08:14 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
plants vastu
वास्तु में जहां ऐसे पौधों को बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है, तो वहीं कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें यदि आपने अपने घर में लगा लिया तो समृद्धि के स्थान पर नकारात्मकता का प्रवाह हो सकता है। जिसके कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन पौधो को घर में लगाने से अशांति आती है। आपके घर में कलह का वातावरण हो सकता है। इसलिए वास्तु के अनुसार इन पौधों को अपने घर में कभी नहीं लगाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं वे कौन से पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से बढ़ सकती है नकारात्मकता...




 
विज्ञापन

2 of 5
कैक्टस - फोटो : Social media
वास्तु में कांटेदार पौधो को घर में लगाने के लिए मना किया जाता है। नागफनी और अन्य कांटेदार पौधो को घर में लगाने से आपके घर में अशांति आती है। इसलिए इन पौधों को भूलकर भी अपने घर में न लगाएं यदि आपके घर में कोई नागफनी आदि का पौधा लगा है तो उसे तुरंत बाहर कहीं और लगा देना चाहिए। वास्तु में उन पौधो को भी सही नहीं माना जाता है, जिनमें से दूध जैसा पदार्थ निकलता हो। इस तरह को पौधे भी घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
चमेली - फोटो : pinterst
रात रानी, चमेली, चंपा आदि अत्यधिक सुगंध वाले पौधे होते हैं, इसलिए इन पौधो को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इन पौधो को घर कुछ दूरी पर लगाया जा सकता है। इन पौधो को ऐसे स्थानों पर लगाना सही रहता है, जहां पर किसी का अधिक आवागमन न हो।
कुछ लोग घर में सजावट के लिए नकली पौधे लगाते हैं, लेकिन इन पौधो से सकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। 




 

4 of 5
गुलाब का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
गुलाब और अन्य फूलों के पौधे जिनमें कांटे भी होते हैं उन्हें घर में लगाया जा सकता है लेकिन इन्हें भी घर में वास्तु के अनुसार ही लगाना चाहिए। गुलाब के पौधे को आप छत के ऊपर लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
banana tree
केले के वृक्ष को बहुत ही शुभ माना जाता है, गुरू को बलवान करने के लिए इसकी पूजा की जाती है। इसे देववृक्ष माना जाता है, लेकिन इस पौधे को कभी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। केले का पौधा दरवाजे के बाहर लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें