हम सभी के घरों में तस्वीरें लगी होती हैं जो घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही हमारे माहौल को भी प्रभावित करती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में वो तस्वीरें कभी नहीं लगानी चाहिए जो हमारे जीवन में बुरा प्रभाव डालती हों।
विज्ञापन
घर में भूलकर भी नहीं लगाएं ऐसी तस्वीरें, होगा झगड़ा और धन की हानि
2 of 5
पानी और फव्वारे की फोटो वास्तुदोष को देखते हुए घर में बहते हुए पानी की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। पानी की तस्वीरें देखने में तो अच्छी लगती हैं लेकिन ऐसा माना जाता है कि इनसे घर में पैसा नहीं टिकता। पानी जैसे बहता है वैसे ही पैसा भी घर से निकलता रहता है।
विज्ञापन
घर में भूलकर भी नहीं लगाएं ऐसी तस्वीरें, होगा झगड़ा और धन की हानि
3 of 5
हिंसक जानवरों की फोटो वास्तुशात्र में बताया गया है कि घर में हिंसक जानवरों की फोटो लगाने से दिमाग में नकारात्मक असर होता है। साथ ही स्वभाव में उग्रता पैदा होती है जिससे घर में क्लेश बढ़ता है।
घर में भूलकर भी नहीं लगाएं ऐसी तस्वीरें, होगा झगड़ा और धन की हानि
4 of 5
डूबती हुई नाव कई बार अनजाने में हम घर की दीवार पर डूबती हुई नाव की फोटो लगा देते हैं जो वास्तु के अनुसार अशुभ होता है। इससे वास्तुदोष बढ़ता है और घर में परेशानियां आती हैं।
घर में भूलकर भी नहीं लगाएं ऐसी तस्वीरें, होगा झगड़ा और धन की हानि
5 of 5
महाभारत युद्ध महाभारत की लड़ाई वाली फोटो भी घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसी फोटो से घर के लोग गुस्सैल स्वभाव के हो जाते हैं और घर में लड़ाई-झगड़ा होने लगता है।