धन रखने की सही दिशा का ध्यान रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
धन के संचयन के लिए धन रखने की दिशा का सही होना बहुत आवश्यक होता है, अगर धन सही दिशा में न रखा गया हो या उस दिशा में कोई दोष हो तो कभी भी धन का संचय नहीं होता है। इसलिए तिजोरी या जिस अलमारी आदि में पैसे रखते हैं, उसे पश्चिम दिशा की दीवार की तरफ रखें, जिससे उसका दरवाजा पूर्व दिशा की ओर खुले। इससे धन संचयन में मदद मिलती है। धन रखने से के स्थान की पवित्रता का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए, अगर अलमारी या तिजोरी के आस-पास जाले आदि लग जाएं तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।