फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता: आर्थिक संकट आने से पहले मिलते हैं ये पांच संकेत, मां लक्ष्मी हो जाती हैं रुष्ट, रहें सतर्क

Thu, 25 Feb 2021 02:28 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
धन की देवी मां लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे संकेत होते हैं जिनसे यह पता चलता है कि हमारे जीवन में आर्थिक परेशानियां आने वाली हैं। ये संकेत बताते हैं कि आपसे मां लक्ष्मी रुष्ट हो चुकी हैं। आपको निकट भविष्य में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ये संकेत कौन-कौन से हैं- 
विज्ञापन

2 of 6
नल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर का नल टपकने लगे तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। घर में किसी कारण से नल टपकने लगे तो यह संकेत करता है कि उस घर से मां लक्ष्मी रुष्ट हो चुकी है। नल का टपकना बेवजह के खर्चों की तरफ इशारा करता है। यदि शीघ्र नल को ठीक नहीं कराया गया तो यह आगे चलकर बड़े आर्थिक संकट को जन्म दे सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
कौआ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
मान्यता है कि अगर किसी के घर की छत पर कौआ दक्षिण मुखी होकर बैठे तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि उस घर पर धन हानि हो सकती है। यदि ऐसा आपको दिखे तो आपको धन से जुड़े मामलों को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए।

4 of 6
छिपकली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति के दायें अंग पर छिपकली गिर जाए तो यह बेहद अशुभ माना जाता है। छिपकली का शरीर के इस हिस्से में गिरना एक बड़े आर्थिक नुकसान की ओर इशारा करता है। इस अवधि में आपको सोच समझकर आर्थिक फैसले लेने चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
Study - फोटो : सोशल मीडिया
यदि घर पर छोटे बच्चे अचानक से किसी पेन या पेंसिल से लकीरें खींचने लगे हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें तुरंत रोकना चाहिए। मान्यता है कि बच्चे का ऐसा करना आर्थिक नुकसान और बढ़ते कर्ज का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुलसी पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
यदि आपके घर तुलसी का पौधा सूखने लगे तो यह बहुत अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का प्रतीक है। यदि यह सूखने लगे तो समझिए आपसे धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ चुकी हैं। यह निकट भविष्य में होने वाले धन संबंधी नुकसान की ओर इशारा करता है। घर पर तुलसी के पौधे को कभी सूखने नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें