फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu tips: घर में रखेंगे ये चीजें तो बना रहेगा धन-वैभव

Thu, 22 Apr 2021 08:22 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे। इसके लिए लोग अपने स्तर पर प्रयास भी करते हैं परंतु हर परिस्थिति एक जैसी नहीं रहती है कई बार जीवन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें यदि सही दिशा और सही स्थान पर रखा जाए तो जीवन में सुख और धन-धान्य आता है। जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें जिन्हें घर में रखने से धन -वैभव में वृद्धि होती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु-शास्त्र के मुताबिक घर में धातु की निर्मित मछली और कछुवा को रखना बहुत शुभ रहता है। इसे घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे आपके घर धन की आवक बनी रहती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
देवी लक्ष्मी
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को कुबेर देव की दिशा माना गया है। यह दिशा धन वैभव प्रदान करने वाली मानी गई है। इस दिशा में कुबेर देव या धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा लगानी चाहिए। मां लक्ष्मी की ऐसी प्रतिमा लगानी चाहिए जिसमें वे कमल के आसन पर विराजमान हो और उनके हाथों से स्वर्ण के सिक्के गिर रहें हो। मान्यता है कि इससे आपके घर में हमेशा धन-धान्य भरा रहता है।

4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु के अनुसार घर में उत्तर दिशा में पानी से भरा घड़ा या सुराही रखना चाहिए। इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। घर में सुचारू रूप से धन का आगमन होता रहता है। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि जैसे ही घड़े का पानी सूखे तो उसमें पानी भर देना चाहिए और समय समय पर पानी बदलते रहे मटका कभी भी पूरी तरह से खाली नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर में पिरामिड रखना बहुत लाभदायक रहता है। पिरामिड में किसी भी चीज के गुण धर्म बदलने की क्षमता होती है। चांदी, पीतल अथवा तांबें से बना पिरामिड घर में रखने से बरकत होती है। जिस स्थान पर परिवार के सदस्यों का एकसाथ सबसे ज्यादा समय व्यतीत करते हैं, वहां पर पिरामिड रखने से परिवार में प्रेम बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें