फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: इस तरह से रखेंगे मनी प्लांट का पौधा, तो रुपये-पैसों से भर जाएगा आपका घर

Thu, 02 Dec 2021 04:02 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
money plant
हरियाली तो सभी को अच्छी लगती है। अगर आस-पास हरे-भरे पौधे हों तो देखकर मन को शांति महसूस होती है। इसलिए लोग अपने घर में कई तरह के पौधे लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में पौधे लगाना अच्छा माना गया है। यदि घर में हरे-भरे पौधे हो तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है, जो तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होती है। वास्तु में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं जिनको घर में रखने से समृद्धि बनी रहती है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट का पौधा। इस पौधे के बारे में तो सभी जानते हैं। ज्यादातर लोगों के घर में मनी प्लांट का पौधा लगा भी होता है लेकिन हम इससे संबंधित कुछ बातों का ध्यान नहीं देते हैं। वास्तु में मनी प्लांट को रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। यदि इन बातों को ध्यान में रखकर मनी प्लांट लगाया जाए तो माना जाता है कि इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है और रुपये-पैसों की कोई कमी नहीं रहती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
money plant - फोटो : money plant
इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट-
वास्तु शास्त्र कहता है यदि किसी चीज का पूर्ण लाभ प्राप्त करना है तो उसे सही दिशा में लगाना आवश्यक होता है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को लगाने की सबसे उत्तम दिशा आग्नये कोण (दक्षिण पूर्व के मध्य का स्थान) में लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन

3 of 5
money plant
मनी प्लांट लगाने का सही स्थान-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा धन वृद्धि में सहायक होता है। इसलिए इसे हमेशा घर के भीतर लगाना चाहिए। कभी भूलकर भी मनी प्लांट को घर को बाहर न लगाएं। मनी प्लांट आराम से छांव में बढ़ने वाला पौधा है। इसे धूप में रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

4 of 5
money plant
इस बात का रखें ध्यान-
मनी प्लांट का पौधा एक बेल के रूप में बढ़ता है। यदि घर में मनीप्लांट लगा रहे हैं या लगा हुआ है तो इस बात का ध्यान रखें कि बेल ऊपर की ओर जाती हुई होनी चाहिए। जो भी शाखाएं बढ़ती जाएं उन्हें किसी चीज के सहारे ऊपर की ओर कर देना चाहिए। मनी प्लांट की ऊपर बढ़ती हुई बेल समृद्धि में वृद्धि करने वाली मानी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money plant
धन वृद्धि के लिए ऐसे लगाएं मनी प्लांट-
मनी प्लांट को मिट्टी के अलावा, पानी में कांच की बोतल में भी लगाया जा सकता है। यदि आप किसी गमले में मनीप्लांट लगा रहे हैं तो किसी बढ़े गमले में ही लगाएं ताकि इसकी शाखाओं को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। माना जाता है कि मनी प्लांट की बेल जितनी हरी भरी होती है और जितनी तेजी से बढ़ती है आपके घर में भी उतनी तेजी से रुपये पैसों का आगमन होता है।  मनी प्लांट को नीले या हरे रंग की कांच की बोतल में लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस तरह लगी हुई मनी प्लांट धन को आकर्षित करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें