मनी प्लांट का ज्योतिषिय महत्व
- फोटो : Adobe Stock
मनी प्लांट का ज्योतिषिय महत्व
ज्योतिष शास्त्र में मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से जोड़ा गया है। शुक्र को ऐश्वर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं, धन और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। घर में स्वस्थ और हरा-भरा मनी प्लांट होने से शुक्र की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे आर्थिक स्थिरता और समृद्धि में वृद्धि होने की मान्यता है। अगर पौधा अच्छी तरह बढ़ता है, तो इसे घर में अच्छे समय और आर्थिक मजबूती का संकेत माना जाता है।