कई बार हम अपने पर्स (वॉलेट) में पैसों के अलावा कुछ अन्य जरूरी सामान भी संभालकर रख लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में कुछ चीजों का रखा होना अशुभ माना जाता है, जिसकी वजह से हमारे पर्स में पैसा रुकता नहीं, बल्कि खर्च हो जाता है। वास्तु का नियम यह कहता है कि ऐसी चीजों को अपने पर्स से तुरंत बाहर निकालना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी कौनसी चीजें हैं जिन्हें पर्स में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।