फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: मुख्य द्वार के बारें में ध्यान रखें ये बातें, दरवाजे के साथ खुलेगा आपकी किस्मत का भी दरवाजा

Thu, 31 Dec 2020 05:07 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मुख्य द्वार वास्तु - फोटो : pinterest
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार का बहुत महत्व माना गया है। यही वह स्थान होता है जहां से लोगों के आवागमन के साथ सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार का निर्माण सही दिशा और सही तरह से करना बहुत आवश्यक होता है। यदि मुख्य द्वार सही आकार-प्रकार एवं उचित दिशा में न हो तो इससे आपके घर की सुख-समृद्धि और खुशियों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। तो वहीं सही तरह और सही दिशा में बना हुआ दरवाजा आपकी किस्मत का दरवाजा भी खोल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि मुख्य द्वार को लेकर किन बातों को ध्यान में रखना है जरूरी...
विज्ञापन

2 of 7
main gate
घर का मुख्य द्वार हमेशा अंदर की ओर खुलना चाहिए। बाहर की तरफ खुलने वाला दरवाजा शुभ नहीं माना जाता है। यदि आपके घर का दरवाजा बाहर की ओर खुलता है तो आपके घर में फालतू खर्च बढ़ते हैं जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel
घर का मुख्य द्वार बनावाते समय ध्यान रखें कि जमीन और दरवाजे का नीचले हिस्से में थोड़ा सा फर्क होना चाहिए, जिससे दरवाजा खोलते समय रगड़ न लगे। रगड़ लगकर दरवाजा खुलने से धन कमाने में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। 
 

4 of 7
मुख्य दरवाजा
मुख्य द्वार और अन्य कोई भी दरवाजा खोलते या बंद होते समय आवाज नहीं आनी चाहिए। बार-बार होने वाली आवाज से नकारात्मकता बढ़ती है जिससे मन में अशांति का अनुभव होता है। इसलिए दरवाजों के जोड़ में तेल डालकर रखें। यदि किसी और कारण से दरवाजा आवाज कर रहा है तो उसकी तुरंत मरम्मत करवाएं।
विज्ञापन

5 of 7
दरवाजा
घर के मुख्य द्वार के सामने या आस-पास गंदगी या कबाड़ नहीं रखना चाहिए। मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखें। दरवाजे के सामने या कोने पर कभी भूलकर भी कूड़ादान न रखें। इससे आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
मुख्य द्वार
घर के मुख्य द्वार पर किसी प्रकार की छाया नहीं पड़नी चाहिए न ही मुख्य द्वार के सामने कोई अवरोध होना चाहिए। इससे आपके घर में धन की आवक रूकती है। यदि आपके दरवाजे पर किसी चीज की छाया पड़ती है तो अपने द्वार को दोनों ओर हल्दी, केसर, रोली और कुमकुम मिलकार स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
main gate
यदि आपके मुख्य द्वार में कोई दोष है या दरवाजा गलत दिशा में हैं, तो अपने द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा लगाएं, लेकिन प्रतिमा लगाते समय ध्यान रखें कि उनकी पीठ दिखाई न दे रही हो। इसके अलावा सिंदूर से अपने दरवाजे पर दोनों और स्वास्तिक बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें