फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: रसोई से इन चीजों को कभी न होने दें खत्म, घर में बनी रहेगी बरकत

Mon, 02 Dec 2024 01:20 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर की रसोई में खाने पीने से जुड़ी तमाम चीजें होती हैं, लेकिन इसमें कुछ ऐसी महत्वपूर्ण सामग्री होती हैं, जिनका खत्म होना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि ये चीजें आपकी रसोई में पूरी तरह समाप्त हो जाएं, तो देवी अन्नपूर्णा का आशीर्वाद घर से हट सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
रसोई से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips For Kitchen: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहे। लेकिन अनजाने में की गई कुछ गलतियां घर में आर्थिक संकट ला सकती हैं। इसलिए ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करना आवश्यक है। हमारे घर की रसोई में खाने पीने से जुड़ी तमाम चीजें होती हैं, लेकिन इसमें कुछ ऐसी महत्वपूर्ण सामग्री होती हैं, जिनका खत्म होना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि ये चीजें आपकी रसोई में पूरी तरह समाप्त हो जाएं, तो देवी अन्नपूर्णा का आशीर्वाद घर से हट सकता है। 

हिंदू धर्म में घर को मंदिर की संज्ञा दी गई है। घर की सुख-शांति और समृद्धि इसे स्वर्ग के समान बना देती है। रसोई भी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि इसे देवी अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। रसोई में कई सामग्रियां होती हैं, जिनका उपयोग दैनिक जीवन में होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष सामग्रियां ऐसी हैं, जिन्हें पूरी तरह खत्म नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं, वे कौन-कौन सी चीजें हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आटा - फोटो : AdobeStock
आटा
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार रसोई में आटा रखने वाला डिब्बा कभी पूरी तरह खाली नहीं होना चाहिए। घर में हमेशा अतिरिक्त आटा रखना शुभ माना जाता है। यदि आटा पूरी तरह खत्म हो जाए, तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
रसोई से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : freepik
चावल
चावल का उपयोग न केवल भोजन पकाने में किया जाता है, बल्कि पूजा-पाठ में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी रसोई में चावल का पात्र कभी भी खाली नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है, जो जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

4 of 5
हल्दी - फोटो : Freepik.com
हल्दी
हल्दी हमारे भोजन में स्वाद और रंग जोड़ने के अलावा अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। वहीं दूसरी ओर धार्मिक कार्यों और शुभ अवसरों पर भी हल्दी को बहुत उपयोगी माना जाता है। रसोई में हल्दी का खत्म हो जाना सुख-समृद्धि में कमी का कारण बन सकता है, इसलिए हल्दी का डिब्बा भी हमेशा भरा रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमक - फोटो : Adobestock
नमक
नमक के बिना भोजन बेस्वाद लगता है, लेकिन इसके खत्म होने का प्रभाव जीवन पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में नमक का पूरी तरह समाप्त होना घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। इसलिए ध्यान रखें कि नमक भी कभी पूरी तरह खत्म नहीं होना चाहिए। इन नियमों का पालन करके आप अपने घर में देवी अन्नपूर्णा की कृपा बनाए रख सकते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति कर सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें