वास्तु और ज्योतिष के अनुसार ये चीजें दिनभर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं और नकारात्मक प्रभाव ला सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सुबह किन चीजों से परहेज करना चाहिए...
विज्ञापन
1 of 5
सुबह उठते ही चीजों का दिखना लाता है दुर्भाग्य
- फोटो : adobe stock
फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
Vastu Tips For Morning Routine: हर दिन की शुरुआत बहुत महत्व रखती हैं। दिन की शुरुआत शुभ, सफल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से कई लोग सुबह कुछ खास चीजें देखने या करने की आदत डालते हैं, जैसे ध्यान लगाना, हथेली देखना या पानी का दर्शन करना। माना जाता है कि ये सब दिन की अच्छी शुरुआत में मदद करते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें सुबह उठते ही देखना शुभ नहीं माना जाता? वास्तु और ज्योतिष के अनुसार ये चीजें दिनभर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं और नकारात्मक प्रभाव ला सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सुबह किन चीजों से परहेज करना चाहिए...
बंद घड़ी
अगर आपकी नजर सुबह उठते ही किसी बंद घड़ी पर पड़ जाए, तो यह जीवन में रुकावटों का संकेत हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि बंद घड़ी ऊर्जा के प्रवाह को रोकती है। इसलिए ऐसी घड़ियों को कमरे में रखना ही नहीं चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
झाड़ू और कूड़ेदान
- फोटो : adobe stock
झाड़ू और कूड़ेदान
सुबह-सुबह झाड़ू या कूड़ेदान पर नजर पड़ना आर्थिक परेशानी का संकेत माना गया है। वास्तु के अनुसार यह दरिद्रता और धन हानि का कारण बन सकता है।
4 of 5
जूठे बर्तन
- फोटो : Adobe Stock
जूठे बर्तन
रात को जूठे बर्तन छोड़ देना और सुबह उठते ही उन्हें देखना नकारात्मकता को आकर्षित करता है। यह शारीरिक और मानसिक ऊर्जा पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए कोशिश करें कि रात को ही बर्तन साफ कर लिए जाएं।
आईना
कई लोग आदतन सुबह उठते ही शीशे में खुद को देखते हैं। वास्तु शास्त्र में यह आदत स्वास्थ्य के लिहाज़ से ठीक नहीं मानी जाती। ऐसा करने से मानसिक और शारीरिक संतुलन पर असर पड़ सकता है।