फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं घर में रखी ये चीजें, आज ही कर दें बाहर, वरना हो सकती है पैसों की तंगी

Tue, 15 Nov 2022 09:39 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं घर में रखी ये चीजें - फोटो : iStock
Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर छोटी बड़ी चीज सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है। घर में रखी इन चीजों का प्रभाव परिवार में रह रहे सभी सदस्यों पर पड़ता है। कभी-कभी जाने अनजाने में हम घर में कुछ बेकार और अनुपयोगी चीजों को लंबे समय तक रखे रह जाते हैं, जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं। घर में रखी ये अनुपयोगी चीजें नकारात्मकता तो फैलाती ही हैं साथ ही परिवार के सदस्यों की तरक्की में भी बाधा बनती हैं। यदि आपने भी जाने अनजाने में बेकार और अनुपयोगी वस्तुओं को अभी तक अपने घर में रखा है, तो आज ही बाहर निकाल दें। वरना ये आपकी तरक्की में बाधा बन सकती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में...  

Dattatreya Jayanti 2022: इस साल कब है दत्तात्रेय जयंती? जानिए कैसे हुआ भगवान दत्तात्रेय का जन्म 
विज्ञापन

2 of 7
नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं घर में रखी ये चीजें - फोटो : istock
स्टोर में रखे पुराने सामान 
अक्सर लोग अनुपयोगी चीजों को स्टोर रूम में रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अनुपयोगी चीजों को स्टोर में जमा कर रखना सही नहीं होता है। इन चीजों की वजह से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर छोड़कर चली जाती हैं। साथ ही आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं घर में रखी ये चीजें - फोटो : istock
पुरानी डायरी 
पुरानी डायरी जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं, उन्हें भी घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुरानी डायरी भी नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं, जिसका असर परिवार के लोगों की तरक्की पर पड़ता है। ऐसे में पुरानी या बेकार डायरी को भी तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए।

4 of 7
नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं घर में रखी ये चीजें - फोटो : Facebook
रुकी हुई या बंद घड़ी
रुकी हुई, बंद या खराब घड़ी आपकी तरक्की की राह में बाधा बन सकती है। ऐसे में यदि आपके घर में पुरानी या बंद घड़ी रखी है तो उसे तुरंत बाहर निकाल दें। कहा जाता है कि घर में बंद घड़ी रखने ने आपका अच्छा समय रुक सकता है। वहीं यदि घड़ी का शीशा टूट जाए तो तुरंत सही करा लेना चाहिए, क्योंकि इससे आपके कार्य में रुकावटें आने लगती हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं घर में रखी ये चीजें - फोटो : pexel
पुराने अखबार  
घर में पुराने अखबार भी नहीं रखने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखे पुराने अखबार नकारात्मकता फैलाते हैं, जिसकी वजह से परिवार में अशांति का वातावरण बन जाता है। ऐसे में यदि आपके भी घर में काफी समय से पुराने अखबार पड़े हुए हैं तो आज ही बाहर निकाल दें। 

Kaal Bhairav Jayanti 2022: कब है काल भैरव जयंती? जानिए तिथि और महाकाल को प्रसन्न करने के उपाय 
विज्ञापन

6 of 7
नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं घर में रखी ये चीजें - फोटो : istock
पुराने-खराब इलेकट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल फोन 
वास्तु शास्त्र की माने तो कभी भी घर में खराब मोबाइल फोन, चार्जर, केबल, बल्ब जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिसकी वजह से लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं घर में रखी ये चीजें - फोटो : Facebook
खराब ताले  
वास्तु शास्त्र की माने तो घर में कभी भी पुराने, खराब या जंग लगे ताले नहीं रखने चाहिए। इन खराब तालों की वजह से परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा आती है। ऐसी स्थिति में ताले को तुरंत सही करवा लें या फिर हटा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें