Vastu Remedies For Positive Energy In The Home: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण और खास माना जाता है, जिसमें घर से जुड़े कई नियमों का जिक्र भी किया गया है। सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए बनाए जाने वाले घर में वास्तु नियमों की कभी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। घर एक ऐसा स्थान होता है, जहां ऊर्जा का संचार सबसे शुद्ध और सकारात्मक माना जाता है। इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा और नियमों के अनुसार रखना जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही तरह की ऊर्जा होती है। जिन घरों में सकारात्मक ऊर्जा होती है वहां पर हमेशाा सुख-शांति, वैभव, संपन्नता और धन-दौलत का आगमन बना रहता है। वहीं इसके विपरीत जिन घरों में नकारात्मक ऊर्जा होती है वहां पर मानसिक परेशानियां, धन हानि और घर में तरह -तरह के क्लेश होते रहते हैं। वास्तु में घर में मौजूद नेगेटिव ऊर्जा को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिसे अपनाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं, घर की सकारात्मकता से जुड़े वास्तु के कुछ उपाय।