फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: अगर आपके घर पर हैं ये 5 चीजें तो तुरंत हटाएं, नहीं तो रहेगी तंगहाली

Wed, 06 Jan 2021 09:24 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर - फोटो : vastu tips
वास्तु शास्त्र घर, भवन अथवा मन्दिर निर्माण करने का प्राचीन भारतीय विज्ञान है। दरअसल, वस्तु शब्द से वास्तु का निर्माण हुआ है। हमारे दैनिक जीवन में जिन वस्तुओं का उपयोग होता है उन वस्तुओं को किस प्रकार से कहां रखा जाए इसका विचार वास्तु शास्त्र से किया जाता है। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ विशेष प्रकार की चीजों का होना अशुभ माना जाता है। ये चीजें घर में वास्तु दोष को पैदा करती हैं जिससे घर में कलह और आर्थिक तंगी जैसी समस्या बनी रहती है। इन चीजों को घर से तुरंत ही बाहर निकालना चाहिए।  
विज्ञापन

2 of 6
vastu tips - फोटो : social media
खंडित मूर्तियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में खंडित मूर्ति का होना अशुभ माना जाता है। पूजाघर में खंडित मूर्ति नहीं होनी चाहिए। मंदिर से खंडित मूर्तियां हटा दें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और वातावरण शुद्ध बना रहता है।  
विज्ञापन

3 of 6
इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम - फोटो : Amar Ujala
खराब इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम
वास्तु के अनुसार घर में पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को बाहर निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि खराब आइटम घर में पड़े पड़े कबाड़ बन जाते हैं जिससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इसलिए आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपने घर से इन पुरानी चीजों को घर से हटा दें।

4 of 6
दर्पण - फोटो : सोशल मीडिया
टूटा हुआ कांच
वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर में टूटा हुआ कांच अशुभता को दर्शाता है। यदि आपके घर पर किसी भी तरह का कांच टूटा हो तो उसे तुरंत हटा दें। टूटा कांच वास्तु दोष लेकर आता है और इससे मानसिक तनाव भी बना रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
खराब घड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
खराब घड़ी
वास्तु के नियमानुसार, अगर आपके घर पर रुकी या खराब पड़ी हुई घड़ी हो तो उसे तुरंत ठीक कराना चाहिए अथवा उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि रुकी हुई घड़ी घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टूटा पड़ा फर्नीचर - फोटो : amar ujala
टूटा हुआ फर्नीचर
वास्तु शास्त्र के नियमानुसार, घर पर टूटा फर्नीचर वास्तु दोष को जन्म देता है। घर में टूटी खाट या पलंग रखने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। ऐसे में आप अपने वैवाहिक जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो घर से टूटा फर्नीचर तुरंत हटा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें