फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips for Home: घर में रोज-रोज के कलह-क्लेश से हो गए हैं परेशान, यहां जाने इससे बचने का रामबाण उपाय

Tue, 04 Feb 2025 10:17 AM IST
दीक्षा पाठक ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vastu Tips For daily life: वास्तु शास्त्र में गृह क्लेश से बचने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं. जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन से गृह क्लेश धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। आइए जानते हैं कि वह कौन से उपाय हैं।
विज्ञापन
1 of 5
घर में रोज-रोज के कलह-क्लेश से हो गए हैं परेशान - फोटो : Freepik
Vastu Tips For Relationship: शादी के बाद पति-पत्नी ही एक दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं। दोनों का रिश्ता काफी प्यार भरा होता है। हालांकि, कई बार इस प्यार भरे रिश्ते में तकरार भी हो जाती है, लेकिन कहते हैं कि जहां प्यार होता है, वही तकरार होती है, लेकिन कई बार यह लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि चिंता का विषय बन जाता है। क्या आपने सोचा है कि इसके पीछे वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में गृह क्लेश से बचने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं. जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन से गृह क्लेश धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। आइए जानते हैं कि वह कौन से उपाय हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सही जगह करें मंदिर की स्थापना - फोटो : इंस्टाग्राम
सही जगह करें मंदिर की स्थापना
वास्तु-शास्त्र की मानें को घर का जो ईशान कोण होता है, वह बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए जब भी आप घर में मंदिर की स्थापना करें तो हमेशा यह बात याद रखें कि घर का मंदिर ईशान कोण के अलावा कहीं नहीं स्थापित करना चाहिए। अगर अगर आप किसी और जगह मंदिर स्थापित करते हैं तो आए दिन कलह-क्लेश देखने को मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
घर की छत को साफ रखना है जरूरी - फोटो : इंस्टाग्राम
घर की छत को साफ रखना है जरूरी
कई बार हम घर को तो साफ कर लेते हैं, लेकिन घर की छत साफ करना भूल जाते हैं। छत पर भारी सामान रखने के कारण हमारा ध्यान वहां की साफ-सफाई पर नहीं जाता है। ऐसे में माना जाता है कि छत पर भारी सामान रखने से क्रोध को बढ़ावा मिलता है और गुस्से की वजह से झगड़े होते हैं।

4 of 5
काली चीज से नहीं करनी चाहिए सजावट - फोटो : इंस्टाग्राम
काली चीज से नहीं करनी चाहिए सजावट
हम जब घर की सजावट करते हैं तो रंग-बिरंगी चीजों से घर को सजाते हैं। ऐसे में ध्यान देने की बात यह है कि जब भी घर की डेकोरेशन करें, उसमें कोई काले रंग की चीज का उपयोग करना सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां आपकी ओर आकर्षित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तामसिक भोजन से करें परहेज - फोटो : इंस्टाग्राम
तामसिक भोजन से करें परहेज
यह भी ध्यान देने योग्य है कि कभी भी मंगलवार और शनिवार के दिन तामसिक भोजन नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति पर हमेशा मुसीबत बनी रहती है और आपस में खूब क्लेश होता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें