फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में भूलकर भी ना लाएं ये चीजें वरना पैसे-पैसे के हो जाएंगे मोहताज

Tue, 13 Aug 2019 04:17 PM IST
प्रशांत राय ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन कभी-कभी हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे घर की सुख और शांति दोनों ही चली जाती है। दरअसल, हम अपने घर को सजाने के लिए कई अलग-अलग चीजों को लेकर आते हैं लेकिन कभी-कभी हम गलती चीजों को उठा ला आते हैं, जिससे घर के ग्रह प्रभावित होते हैं और हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जो अपने घर पर नहीं लानी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
वास्तु विज्ञान के अनुसार रसोई में कभी भी दूध को खुला नहीं रखें, इससे आर्थिक परेशानी आती है। दूध को हमेशा ढ़क कर रखना चाहिए। बोनसाई और कंटीले पौधे घर के अंदर नहीं लगाएं। इससे घर का वास्तु बिगड़ता है और नकारात्मक उर्जा फैलती है।
विज्ञापन

3 of 5
घर में रामायण और महाभारत की घटनाओं को दर्शाने वाली तस्वीरों को नहीं लगाएं। घर के उत्तर पूर्वी भाग में भारी मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए। शयनकक्ष में बिस्तर के नीचे जूते-चप्पल नहीं होने चाहिए। यह नकारात्मक उर्जा को बढ़ाता है और रोग एवं मानसिक परेशानियों को बढ़ाता है।

4 of 5
लोहे की आलमारी कभी भी बिस्तर के पीछे नहीं रखें। यह भी ध्यान रखें कि लोही की चीजें आपके बिस्तर पर नहीं हो। घर के बीच में पानी की टंकी, हैंडपंप, घड़ा या दूसरे जल के स्रोत नहीं होने चाहिए यह आर्थिक मामलों में नुकसानदेय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धन संपत्ति एवं पारिवारिक सुख-शांति के लिए डूबते हुए जहाज की तस्वीर घर में नहीं रखें। दान और पूजा के लिए घर में लायी गई वस्तुओं को अधिक दिनों तक घर में नहीं रखना चाहिए। देवी देवताओं की टूटी मूर्तियों को भी घर में नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें