फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: स्टोर रूम में न रखें किचन का सामान, बनता है दरिद्रता का कारण

Tue, 09 Aug 2022 03:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Vastu Tips For Store Room - फोटो : istock
Vastu Tips For Kitchen or Store Room: एक घर में कई कमरे होते हैं जिनका उपयोग विभिन्न प्रयोजनों के लिए किया जाता है। घर के प्रत्येक हिस्से का अपना महत्व है। हर घर में एक ऐसा कमरा भी होता है जिसको वरीयता नहीं दी जाती, वह है स्टोररूम। वहां ऐसी कई चीजें रखी जाती हैं जिनका आप पूरे वर्ष निरंतर उपयोग नहीं करते। स्टोर रूम वह स्थान है जहां  ऐसी वस्तुओं को रखा जाता है और बाद में उपयोग के लिए रखा जाता है। यही कारण है कि घर में दिए गए इस स्थान का अधिकतम उपयोग होता है इसीलिए यहां वास्तु के सिद्धांत अपनाने आवश्यक हैं। भले ही स्टोर में हम इस्तेमाल न किए जाने वाली वस्तुओं को रख देते हैं लेकिन वास्तु में ऐसा करना उचित नहीं माना जाता है। वास्तु ही नहीं ज्योतिष शास्त्र में भी इसके बारे में उल्लेख मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्टोर रूम में व्यर्थ कि वस्तुएं रखने से घर में राहु और केतु का वास हो जाता है और यह घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने का कारण बनता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार  स्टोर रूम में क्या सामान नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
स्टोर रूम में गलती से भी न रखें ये सामान - फोटो : istock
स्टोर रूम में गलती से ना रखें ये सामान
वास्तु के अनुसार स्टोररूम में कुछ सामान रखना सही नहीं माना जाता। घर में जिन सामान का आप उपयोग बिल्कुल भी नहीं कर रहे यानी जो बिल्कुल कबाड़  है उन्हे स्टोर रूम में न रखें बल्कि कबाड़ में बेच दें। 
विज्ञापन

3 of 4
स्टोर रूम में गलती से भी न रखें ये सामान - फोटो : istock
स्टोर रूम में न रखें किचेन का सामान 
वास्तु के अनुसार स्टोर रूम में लंबे समय से इस्तेमाल न किए जाने वाले किचन के बर्तनों को नहीं रखना चाहिए। विशेष रूप से पीतल के बर्तन। इसके अलावा सिलाई मशीन आदि को भी स्टोर रूम में नहीं रखनी चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
स्टोर रूम में गलती से भी न रखें ये सामान - फोटो : istock
रसोई का सामान स्टोर रूम में रखने से आती है कंगाली 
अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को आर्थिक समस्या से रूबरू होना पड़ता है। जीवन में इस प्रकार की समस्या दुख का कारण बनती है। स्टोर रूम में रसोई घर में रोजाना इस्तेमाल करने वाली वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। स्टोर रूम में छुरी-कैंची भी नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा जंग लगी वस्तुएं भी नहीं रखनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें