Vastu Tips For Home: भारत में लोग कई वर्षों से वास्तु के नियमों को मानते आए हैं। वास्तु के अनुसार घर में सही स्थान और सही दिशा में रखीं वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन भी लाती हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग थोड़े से ही प्रयास में बड़ी कामयाबी हासिल कर लेते हैं ,तो वहीं कुछ लोग बार-बार कठिन प्रसास करते हैं लेकिन फिर कार्यो में असफलताओं का सामना करना पड़ता है और आर्थिक स्थिति में कोई भी सुधार देखने को नहीं मिलता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा होने पर घर में कई तरह के वास्तुदोष हो सकते हैं। ऐसे में इस दोष को दूर करने के लिए और आर्थिक तरक्की में वृद्धि पाने के लिए वास्तुदोष में कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानें कि घर में कुछ वस्तुओं को रखते समय वास्तु के किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इन उपायों को अपना कर घर से नकारात्मक शक्तियों के प्रभावों को दूर किया जा सकता है और घर पर मां लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है।