फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से हैं परेशान, तो एक बाल्टी पानी से करें ये उपाय

Fri, 16 Apr 2021 10:33 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में कर्ज नहीं लेना चाहता है लेकिन जीवन में परिस्थितियां ऐसी भी आ जाती हैं कि व्यक्ति को कर्ज लेना पड़ता है। कभी-कभी बहुत प्रयासों के बाद भी कर्ज नहीं चुका पाते हैं, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर होती जाती है। ऐसे में बहुत ज्यादा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार हम अपने घर में कई बार कुछ बातों का ध्यान का ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण भी हमें धन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। वास्तु के अनुसार यदि आप अपने घर में पानी से जुड़ी कुछ बातें ध्यान में रखते हैं तो जीवन सुचारू रूप से चलता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे एक बाल्टी पानी दिला सकता है आपको कर्ज से छुटकारा...
विज्ञापन

2 of 4
vastu
रात को भरकर रखें पानी
अगर आप कर्ज से परेशान हैं और कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले बाल्टी में पानी भरकर रख दें। सुबह को उठकर इस पानी से बाथरूम की साफ-सफाई के करें, लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि इस पानी का उपयोग नहाने और मुंह-हाथ धोने के लिए बिल्कुल न करें।
विज्ञापन

3 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु के अनुसार अपने बाथरूम में बाल्टी को खाली नहीं रखना चाहिए। यदि आप अपने बाथरूम में बाथरूम में बाल्टी में पानी भरकर रखते हैं तो वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह नहीं होता है और जीवन में आपकी उन्नति का रास्ता खुलने लगता है। यदि बाल्टी खाली है तो हमेशा उसे पलटकर रखें। सुबह उठकर या किसी काम के लिए बाहर जाते समय खाली बाल्टी सामने पड़ना शुभ नहीं माना जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अपने बाथरूम में रखें नीले रंग की बाल्टी
वास्तु के अनुसार अपने बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखना बहुत अच्छा रहता है। इसलिए अपने बाथरूम में एक नीले रंग की बाल्टी पानी भरकर रखनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें