फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu tips: वास्तु के इन उपायों से आपका करियर ऊंचाईयां, आएगा बेहिसाब पैसा, जरूर आजमाएं

Tue, 12 Apr 2022 06:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वास्तु दिशा का विज्ञान है जो प्रकृति के सभी पांच तत्वों को जोड़ता है और उन्हें मनुष्य को भौतिकता के साथ संतुलित करता है। - फोटो : अमर उजाला
Vastu Tips For Career: आज के दौर में करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग इस प्रतिस्पर्धी माहौल के कारण मेहनत करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं। बहुत कम लोग ऐसे हैं जो करियर में अपनी एक अलग पहचान बना पाते हैं। हर किसी की चाहत ऊंचा मुकाम और कामयाबी हासिल करने की होती है। कई बार कड़ी मेहनत, बुद्धिमानी, योग्यता के बाद भी कामयाबी पाना संभव नहीं हो पाता है। इसके पीछे आसपास का माहौल, सोच और बेवजह की रुकावटें भी जिम्मेदार होती हैं। आप अपने घर के वास्तु दोषों को दूर करके और वास्तु के कुछ आसान उपाय करके सफलता पा सकते हैं। वास्तु दिशा का विज्ञान है जो प्रकृति के सभी पांच तत्वों को जोड़ता है और उन्हें मनुष्य को भौतिकता के साथ संतुलित करता है। इसमें घरों या दफ्तरों के निर्माण के लिए नियम, सूत्र और पैटर्न हैं। ऐसा माना जाता है कि यह सद्भाव लाता है और इसका उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक ब्रह्मांडीय ऊर्जा को आकर्षित करना है।  वास्तु शास्त्र में इसके पीछे वास्तु दोषों को कारण बताया गया है। आइए इन वास्तु दोषों को दूर करने के उपाय जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रचनात्मक क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के बैठने की जगह वास्तु के अनुरूप होनी चाहिए। - फोटो : istock
रचनात्मक क्षेत्र में कार्य कर रहे किसी भी व्यक्ति के बैठने की जगह वास्तु के अनुरूप होनी चाहिए। यानि जिस स्थान पर वो बैठा हो, उसके पीछे दीवार नहीं होनी चाहिए। इससे कार्य में शुभ और अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
वास्तु शास्त्र के मुताबिक बैठने की जगह मुख्य द्वार से दूर होना चाहिए। - फोटो : istock
वास्तु शास्त्र के मुताबिक बैठने की जगह मुख्य द्वार से दूर होना चाहिए। इससे वास्तु दोषों से राहत मिलती है।   

4 of 7
मुख्य द्वार की ओर पीठ करके बैठने से आपके जीवन में नकारात्मकता आएगी। - फोटो : istock
मुख्य द्वार की ओर पीठ करके बैठने से आपके जीवन में नकारात्मकता आएगी। इसलिए अपनी सीट कभी मुख्य द्वार के पीछे न लगाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
यदि घर से ही काम कर रहे हैं तो कभी भी बेडरूम में बैठकर काम न करें।
यदि घर से ही काम कर रहे हैं तो कभी भी बेडरूम में बैठकर काम न करें, ऐसा करना तरक्की में रुकावट डालता है।  
विज्ञापन

6 of 7
काम करने की टेबल लकड़ी या कांच की होनी चाहिए। - फोटो : istock
काम करने की टेबल लकड़ी या कांच की होनी चाहिए। कोशिश करें टेबल का आकार अंडाकार हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वास्तु शास्त्र में ऐसी कुर्सी पर बैठना अच्छा बताया गया है, जिसकी बैक साइड ऊंची हो। - फोटो : istock
वास्तु शास्त्र में ऐसी कुर्सी पर बैठना अच्छा बताया गया है, जिसकी बैक साइड ऊंची हो। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें की कुर्सी बीम के नीचे न हो। यह आपकी तरक्की के रास्ते बंद करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें