फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार इन चीजों को शयनकक्ष में रखने से पति-पत्नी में बढ़ता है मनमुटाव

Sat, 26 Sep 2020 07:47 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वास्तुटिप्स - फोटो : अमर उजाला
अगर घर का वास्तु खराब होता है तो कुछ न कुछ परेशानी बनी रहती है। इसलिए घर का वास्तु सही होना अति आवश्यक होता है। घर में किस चीज का निर्माण किस दिशा में किया गया है यह तो आवश्यक होता ही है साथ ही यह भी आवश्यक होता है कि सजावट करते समय कौन सी वस्तु कहां और कैस रखी गई है। गलत जगह रखी गई वस्तुएं भी वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती हैं। जिससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर के कमरों में रंगों का प्रयोग और किस वस्तु को कौन से स्थान पर रखना है इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए। शयन कक्ष घर का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस कमरे का वास्तु सही होना चाहिए, नहीं तो दांपत्य जीवन और उस कमरे में रहने वाले लोगों के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। चलिए जानते हैं कि शयनकक्ष में वास्तु को अनुसार किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
झाड़ू और अन्य धारदार चीजें बेडरुम में न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
 शयन कक्ष (सोने का कमरा) में वास्तु के अनुसार कुछ चीजों का रखना अशुभ माना गया है। जैसे झाड़ू, कड़ाही, चिमटा, कनस्तर, तवा, धारदार वस्तुएं और कूड़ेदान आदि को शयन कक्ष में नही रखना चाहिए। इससे उस कमरे में रहने वाले जातक के जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। अगर कोई शादी-शुदा व्यक्ति उस कमरे में रहता है तो उनके दांपत्य जीवन में परेशानियां आती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
कैक्टस या फिर कोई भी नुकीली सजावट की चीज शयन कक्ष में न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) शॉ - फोटो : Social media
अगर आपके दांपत्य जीवन में कलह चल रही हैं तो भूलकर भी अपने शयनकक्ष में कोई नुकीला शोपीस न लगाएं। सजावट के लिए कांटेदार पौधा भी कभी शयन कक्ष में नहीं लगाना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में मनमुटाव बढ़ता है। अगर आपके कमरे में कोई ऐसी वस्तु है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।
 

4 of 5
शयन कक्ष खराब इलैक्ट्रॉनिक उपकरण न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु के अनुसार खराब इलैक्ट्रॉनिक चीजें घऱ में नकारात्मकता लाती हैं। इसलिए घर के किसी भी कमरे या शयन कक्ष का पंखा, एसी आदि कोई भी उपकरण खराब हो जाए तो उसे तुंरत सही करवाना चाहिए। इसी तरह से टूटी-फूटी चाजों को भी नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शयन कक्ष में टूटा हुआ फोटो फ्रेम आदि नहीं लगाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शयन कक्ष वास्तुु
कुछ लोग शयनकक्ष में ताजमहल की तस्वीर या शोपीस रखते हैं लेकिन कभी भी ताजमहल की तस्वीर या शोपीस नहीं रखना चाहिए। वास्तु में इसे अशुभ माना गया है। इसी तरह से पति-पत्नी को अपने कमरे में कभी भी लड़ाई झगड़े या गुस्से करते हुए दृश्यों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। इससे दांपत्य जीव में दूरियां आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें