Vastu Tips For Bathroom Mirror: बाथरूम घर का एक अहम हिस्सा होता है। हर दिन की शुरूआत आमतौर पर यहीं से होती है क्योंकि सुबह उठते ही सबसे पहले फ्रेश होने के लिए हम बाथरूम जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि बाथरूम सुंदर दिखने के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करने वाला हो ताकि पूरा दिन अच्छा बीते। यही कारण है कि बहुत से लोग बाथरूम में कई तरह की सजावट करते हैं।
चेहरा धोने के बाद और ब्रश करते हुए कई लोग खुद को देखने के लिए बाथरूम में शीशा लगावाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, बाथरूम में शीशा लगाना ठीक है या नहींं, इन बातों पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। बाथरूम में शीशा लगाना ठीक है, लेकिन उसकी दिशा, आकार और स्थिति बहुत मायने रखती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें कि बाथरूम में शीशा लगाते समय वास्तु के किन-किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए।