फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: ध्यान में रखें तिजोरी से जुड़ी ये बातें नहीं होगी पैसों की कमी

Fri, 14 Aug 2020 06:50 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धन संचय नहीं हो रहा है तो वास्तु के अनुसार तिजोरी को रखें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
पैसे का संचय हर कोई करना चाहता है लेकिन कभी-कभी परिस्थिति ऐसी हो जाती है कि व्यक्ति तमाम प्रयासों के बाद भी धन का संचय नहीं कर पाता है। पैसों का अपव्यय होता रहता है। अगर आप भी पैसों के बेवजह खर्च होने से परेशान हैं, या धन घर में नहीं रुक रहा हैं, तो वास्तु के अनुसार इन उपायों को जरुर ध्यान में रखें।
विज्ञापन

2 of 5
तिजोरी को कुबेर जी का प्रतीक माना जाता है(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुबेर जी धन के देवता हैं और तिजोरी में व्यक्ति अपना धन रखता है। इसलिए तिजोरी को कुबेर का प्रतीक माना जाता है। तिजोरी को रखते समय या जिस जगह आप धन रखते हो, उस स्थान पर दिशा का ध्यान अवश्य रखें। तिजोरी या पैसे रखने की अलमारी को हमेशा पश्चिम दिशा की ओर इस तरह से रखें की उसका दरवाजा पूर्व दिशा की ओर खुले। तिजोरी का दरवाजा कभी दक्षिण दिशा की तरफ नहीं खुलना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
जिस स्थान पर तिजोरी रखी हो वहां पर हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखें। क्योंकि स्वच्छ स्थान पर ही लक्ष्मी जी निवास करती हैं। तिजोरी या जहां पैसे रखते हो उस अलमारी का दरवाजा कभी वॉशरुम के सामने नहीं होना चाहिए। नहीं तो धन का संचय होने में समस्या आती है।

4 of 5
तिजोरी से जुड़े उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर)
तिजोरी पर्स या पैसे रखने के स्थान को कभी पूरी तरह से खाली नहीं करना चाहिए। तिजोरी में एक शीशा इस तरह से लगाना चाहिए कि धन का प्रतिबिंब दिखता रहे। इसी तरह से आप अपने पर्स में भी एक छोटा सा शीशा रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार तिजोरी के ऊपर किसी भी तरह का वजन या सामान नहीं रखना चाहिए। इससे धन की हानि होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
maa lakshmi
तिजोरी के आस-पास जाले नहीं लगने चाहिए, अगर जाले लग जाएं तो तुरंत साफ कर देना चाहिए। साथ ही कभी भी तिजोरी को गंदे हाथों से न छुएं। जब भी धन निकालना या रखना हो तो पहले अपने पैर से जूते चप्पल निकाल दें औऱ हाथ पैरों को स्वच्छ करके ही पैसे निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें