फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार ये चार चीजें रखने से घर में आती है शुभता, सुख-समृद्धि

Sat, 08 Aug 2020 05:02 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vastu tips - फोटो : vastu tips

सभी लोगों को अपने घर को सजाकर रखना अच्छा लगता है। हर कोई चाहता है कि उसके घर का हर एक कोना देखने में आकर्षक लगे। जिसके लिए हम पेंटिंग्स से लेकर मूर्तियां शो-पीस आदि घर कि सजावट करने के लिए लगाते हैं लेकिन कभी-कभी यह चीजें सही जगह और सही दिशा में न लगे होने के कारण घर में नकारात्मकता भी ला सकती हैं, अगर घर को वास्तु के हिसाब से सजाया जाए तो न सिर्फ हमारे घर की शोभा बढ़ेगी बल्कि घर में सकारात्मकता भी आती है। और घर में खुशहाली बनी रहती है।

विज्ञापन

2 of 5
लाफिंग बुद्धा - फोटो : feng shui

लाफिंग बुद्धा के बारे में तो सभी जानते हैं इन्हें घर और कार्य स्थल दोनों जगह रखा जा सकता है यह बहुत ही शुभ होते हैं। लेकिन लाफिंग बुद्धा की मूर्ति शयनकक्ष में नहीं रखनी चाहिए। इनकी कई अलग मुद्राएं होती हैं। जिनका अलग महत्व होता है। घर के दरवाजे पर सजावट के लिए लाफिंग बुद्धा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।

विज्ञापन

3 of 5
कबूतर का जोड़ा

कबूतर शातं स्वभाव का पक्षी है। लोग इसे अपने घरों में भी पालते हैं, वास्तु में भी कबूतर को शुभ माना गया है, कबूतर का जोड़ा शो-पीस के रुप में आप घर में रख सकते हैं या फिर कबूतर के जोड़े की तस्वीर लगाना भी शुभ रहता है इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं।  

4 of 5
पूजा घर में मिट्टी की प्रतिमाएं रखना चाहिए प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सभी लोग अपने घर में एक छोटा पूजा घर बनाते हैं। लेकिन आज कल बाजार में फाइबर की बनी हुई प्रतिमाएं आने लगी हैं लेकिन फाइबर की प्रतिमाओं की बजाए मिट्टी की प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। मिट्टी की प्रतिमाएं घर में रखना शुभ होता है। मिट्टी का घड़ा भी घर में होना शुभ रहता है

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर में रखना शुभ होता है

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बुद्ध भगवान की प्रतिमा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर के सभी सदस्यों की पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। और घर में शांति बनी रहती है। भगवान बुद्ध की  प्रतिमा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें