Vastu Shastra: कई बार आमदनी अच्छी होने के बावजूद भी लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसकी पीछे की एक वजह नकारात्मक ऊर्जा भी हो सकती है, जिससे धन संचय करने में बाधाएं आती हैं। वास्तु शास्त्र धन-संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी सुझाता है। अगर सही दिशा और ऊर्जा संतुलन का ध्यान रखा जाए, तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ सरल वास्तु उपाय, जो धन आगमन में सहायक हो सकते हैं।
कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है, क्योंकि इस दिशा का संबंध कुबेर देवता और माता लक्ष्मी से है। इस दिशा में धन रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और कर्ज मुक्ति में सहायता मिलती है।