New Year 2025: बस कुछ दिनों में साल 2025 की शुरुआत होने वाली है, जिसका इंतजार सभी को बेसब्री से है। माना जाता है कि नया साल सभी के जीवन में नई खुशियां, उंमग व कई उम्मीदें लेकर आता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर अवश्य पड़ता है। कुछ लोग साल की शुरुआत से पहले लक्ष्य को पूरा करने की योजना, तो कुछ नए कार्य करने की प्लानिंग करते हैं।
कहते हैं कि जैसे ग्रह प्रवेश या किसी वस्तु की खरीदारी वास्तु शास्त्र के अनुसार की जाती है, ठीक वैसे ही नए साल की शुरुआत भी यदि इसके नियमानुसार कि जाए, तो सभी ग्रह दोष समाप्त होते हैं। वास्तु के अनुसार किसी भी साल की शुरुआत से पहले व्यक्ति को कुछ चीजों की खरीदारी करनी चाहिए, जिससे सभी नेगेटिव एनर्जी को समाप्त किया जा सके। ऐसे में आइए इन सभी के बारे में जानते हैं।