वास्तुशास्त्र में बताई गई बातों और नियमों को ध्यान में रखा जाए तो जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। वास्तु में ऐसी बातें बताई गई हैं जिनको ध्यान में रखकर पारिवारिक, सामाजिक, कार्यक्षेत्र और आर्थिक हर तरह की समस्या से राहत पाई जा सकती है। यदि आप धन की तंगी से जूझ रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र में इससे छुटकारा पाने के लिए भी उपाय बताए गए हैं। क्या आपको पता है कि घर में दर्पण का प्रयोग वास्तु के अनुसार करने से आप धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।