फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Vastu Tips: रसोईघर से जुड़े वास्तु के 11 उपाय, इससे घर में आती सुख-समृद्धि

Mon, 21 Sep 2020 06:52 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 6
vastu tips - फोटो : अमर उजाला
कई बार वास्तु के हिसाब से घर बना होने पर भी आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका घर वास्तु के अनुरूप है, फिर भी आपके जीवन में कोई न कोई परेशानी बनी रहती है तो आप अपनी किचन के वास्तु पर गौर करिए। रसोई घर बनाते समय सिर्फ दिशा ही नहीं बल्कि कई अन्य बातों का ख्याल रखना भी जरूरी होता है, धन हानि, व्यापार हानि और रिश्तों में कटुता जैसी समस्याएँ किचन में उत्पन्न हुए वास्तुदोष की वजह से ही होती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
vastu tips
1. यूं तो रसोईघर के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय-कोण) को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। लेकिन विकल्प के रूप में आग्नेय दिशा की तरफ पूर्व में या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ पश्चिम दिशा में भी रसोई का निर्माण कर सकते हैं।

2.  भूलकर भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन नहीं रखनी चाहिए, यहां किचन का होना एक बड़ा वास्तु दोष है। इस दिशा में किचन होने से व्यक्ति अपने कौशल का इस्तेमाल नहीं कर पाता है जिस वजह से उसे अपने करियर में अस्थायित्व और घर-परिवार में खराब रिश्तों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
3. रसोई घर में चूल्हा आग्नेय कोण में रखना चाहिए और खाना पकाने  वाले का मुख पूर्व दिशा की ओर होना भी आवश्यक है,इससे धन की वृद्धि तथा स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

4. घर के मुख्यद्वार के सामने अगर आपका रसोईघर है तो ये वास्तुदोष के कारण में से एक है, इससे बचाव के लिए किचन के द्वार पर पर्दा लगाएं।

4 of 6
kitchen vastu tips
5. पीने योग्य जल का भंडारण व हाथ धोने के लिए नल ईशान कोण में होना चाहिए। रसोई में सिंक यानि कि बर्तन धोने की दिशा के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा शुभ मानी गई है।

6. सुबह उठते ही सबसे पहले किचन की सफाई करें और नहाने के बाद ही किचन में भोजन बनाएं, माँ अन्नपूर्णा की सदैव कृपा बनी रहेगी अन्न, धन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 6
puja ghar
7. यदि आपकी  किचन में पूजाघर है तो यह भी वास्तुदोष का कारण है, किचन में पूजाघर की पवित्रता बाधित होती है, ऐसे में परिवार के सदस्यों में प्रेम का आभाव रहता है और साथ धन की कमी का समाना करना पड़ता है।

8. यदि आपके किचन में बेकार का सामान भरा हुआ है,तो यह वास्तुदोष उत्पन कर सकता है, जिससे घर के सदस्यों की प्रगति में बाधा उत्पन होती है। काम में नहीं आने वाली बेकार चीजों को यहां से हटा दें 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
9. रसोईघर के सामने या बगल में बाथरूम नहीं होना चाहिए, यदि बाथरूम है तो आप इसे हमेशा बंद रखें क्योंकि ये आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है, किचन में पहुंचने वाली नकारात्मकता आपके पूरे घर को परेशानी दे सकती है।

10. जब भी आप रसोई में कुछ बनाएं उसमें से भगवान को भोग लगाने के लिए जरूर अलग निकाल दें, गाय के लिए रोटी भी निकालें, ऐसा करने से किचन के वास्तुदोष एवं घर के संकट दूर होते हैं।

11. गैस चूल्हा और सिंक बराबर नहीं रखने चाहिए,ऐसा होने पर ये आपसी कलह का कारण बन सकते है । सकारात्मक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए रसोईघर की पूर्व या उत्तर की दीवार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना बहुत शुभ माना गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें