अगर आप घर से पूरी प्लानिंग के साथ निकलते हैं कि आज आप दफ्तर में इन कामों को करेंगे और वहां पहुंचकर किसी चीज में भी मन नहीं लगता, बेवजह की टेंशन रहती है, नेगेटिविटी महसूस होती है तो एक बार जरा अपनी डेस्क की तरफ एक नजर घुमाकर देखिए। कहीं ऐसा तो नहीं कि कई आपकी ये सारी परेशानी वास्तु दोष के कारण हो। आइए जानते हैं दफ्तर में आपकी सीट के आस पास के वास्तु दोषों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 4
office desk
डेस्क को हमेशा रखें साफ सुथरा
अगर आपकी डेस्क पर हमेशा सामान बिखरा रहता है तो यह आपका काम में मन लगने से रोकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, डेस्क पर कागज, फाइल व अन्य सामान बिखरे होने से आपके काम पर उल्टा असर पड़ता है। सामान के बिखरे होने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जिस कारण आप चाह कर भी अपने काम में मन नहीं लगा पाते हैं। इसलिए हमेशा अपने डेस्क को साफ-सुथरा रखने की कोशिश करें। आप चाहे तो अपने डेस्क पर भगवान की छोटी फोटो भी रख सकते हैं। इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा
विज्ञापन
3 of 4
office desk
सही रोशनी होना है जरूरी
दफ्तर में जहां आपकी सीट है वहा कैसी लाइटिंग है। आपके काम पर रहे असर के पीछे यह भी बड़ा कारण है। लाइट का कम होना वास्तु दोष होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को उस जगह आकर्षित करता है जहां लाइट कम या अंधेरा हो।
डेस्क पर रखें ये चीजें
डेस्क पर पौधे, पक्षी या घोड़े का चित्र लगा सकते हैं। ध्यान रखें डेस्क पर रखने के लिए कटीले पौधों का चयन न करें। साथ ही किसी रोते बच्चे की तस्वीर, टूटे मकान, आग, डूबते जहाज आदि की तस्वीर लगाने से बचें। ये सभी चीजें नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाती हैं।