फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vastu Tips: तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये 5 चीजें, नहीं मिलता पूजा का पूरा फल

Sat, 18 Jul 2026 08:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। वहीं वास्तु में इसे सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ पौधा माना जाता है। 
विज्ञापन
1 of 6
तुलसी से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय होती है और इन्हे हरिप्रिया भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। हर एक हिंदू घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है और नियमित रूप से पूजा होती है। धार्मिक नजरिए के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में ही तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। तुलसी की पूजा करने के साथ-साथ इनकी देखभाल के कुछ धार्मिक नियम होते हैं जिनका पालन करना जरूरी होता। तुलसी के पौधे के रखरखाव और पूजा में कोई कमी होती है लक्ष्मी जी की कृपा नहीं मिलती है। आइए जानते है तुलसी के पौधे के पास कौन-कौन सी चीजें होना वर्जित होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
वास्तु शास्त्र - फोटो : Adobe Stock
तुलसी के पौधे के ना हो कूड़ेदान या गंदगी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान या फिर फैली हुई गंदगी नहीं होनी चाहिए। तुलसी के पौधे के पास गंदगी होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह उतना नहीं होता है और आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
तुलसी पौधे से जुड़ा वास्तु - फोटो : Adobe Stock
बेकार सामान
घर पर जिस स्थान पर तुलसी का पौधा लगा हुआ हो वहां पर कभी कबाड़ एकत्रित नहीं होना चाहिए। इस स्थान पर कबाड़ होने से अशुभता और नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। इसलिए तुलसी के पौधे के पास गंदगी नहीं होनी चाहिए। 

4 of 6
भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय होती है। - फोटो : अमर उजाला
तुलसी के पौधे के पास ना हो जूते-चप्पल
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना गया है ऐसे में तुलसी के पौधे के पास कभी जूते-चप्पल नहीं होना चाहिए। अगर तुलसी का पौधा मुख्य द्वार है तो यहां फिर जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे पूजा में नकारात्मकता आती है। 
विज्ञापन

5 of 6
तुलसी - फोटो : Adobe stock
तुलसी के पौधे पास नहीं होना चाहिए कांटेदार पौधे
वास्तु में तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा देने वाला माना जाता है। ऐसे में तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार वाला पौधा नहीं होना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधाएं आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुलसी का पौधा। - फोटो : अमर उजाला।
सफाई का सामान नहीं होना चाहिए
तुलसी के पौधे के पास कभी भी  झाड़ू,पोछा, डस्टबिन या सफाई में उपयोग होने वाली चीजें नहीं रखने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता है। 

Vivah Muhurat 2026: गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन, इस तारीख से फिर शुरू होंगे शुभ फेरे
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब ? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और किन राशियों पर बरसेगी मां पार्वती की कृपा

Surya-Rahu Shadashtak Yoga: इन 4 राशियों के लिए अगले 30 दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण, बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें