फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने लिविंग रूम में आजमाएं ये सात टिप्स, मिलेगा प्यार ही प्यार

Mon, 18 Nov 2019 06:25 AM IST
संदीप भट्ट धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर
किसी भी घर में शयन कक्ष सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि घर में सबसे अधिक समय लोग यहीं बिताते हैं और  शयन कक्ष में सब कुछ सामान्य और आनंदपूर्ण है तो जीवन के दूसरे क्षेत्रों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

वास्तु विज्ञान में बताया गया है कि हर व्यक्ति को चाहे उनकी शादी के कई साल बीत गए हों या नई-नई शादी हुई हो उन्हें वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए शयन कक्ष में इन सात बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
साकेतिक तस्वीर
शयन कक्ष में पति-पत्नी के रिश्ते में नजदीकी और प्यार के लिए सबसे जरूरी है उनका बिस्तर। वास्तु विज्ञान के अनुसार पति-पत्नी को अपना बिस्तर घर में उत्तर या उत्तर पूर्व की ओर रखना चाहिए इससे प्यार में एक दूसरे का सहयोग और संतुष्टि मिलती है। नवविवाहित लोगों के लिए तो यह दिशा बहुत ही बढ़िया मानी गई है।

अगर ऐसा करना संभव नहीं हो तब दक्षिण पश्चिम में भी अपना बिस्तर रख सकते हैं। इस दिशा में बिस्तर पति पत्नी के रिश्ते में प्यार को लंबे समय तक बनाए रखने में सहायक होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
शयन कक्ष वास्तुु
घर में मौजूद कई चीजें आपके प्यार में बाधक बन जाती हैं। इसलिए वास्तु विज्ञान कहता है कि शयन कक्ष में बिजली के उपकरण जैसे टेलीविजन, कंप्यूटर, लैपटॉप न रखें। ये रिश्ते में  खटास लाने का काम करते हैं। 

4 of 7
bedroom
कई लोग अपने शयन कक्ष को भगवान की तस्वीर या मूर्तियों से सजाते हैं। कई लोग तो अपने पूर्वजों की तस्वीरें भी शयन कक्ष में सजा लेते हैं। वास्तु विज्ञान के अनुसार शयन कक्ष में ऐसी तस्वीरें और मूर्तियां वैवाहिक जीवन के प्यार में बाधक बन जाते हैं और संबंध में दूरियां बढ़ने लगती हैं।

वास्तु विज्ञान के अनुसार दांपत्य जीवन में तालमेल के लिए शयन कक्ष में लव बर्ड की मूर्ति, तस्वीर या रोमांटिक तस्वीरें लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
शयन कक्ष - फोटो : Social media
बिस्तर को दरवाजे के सामने नहीं रखें। लेकिन इस तरह रखें कि दरवाजे से बाहर आप देख पाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
शयन कक्ष
पति-पत्नी के बिस्तर पर दो गद्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। दो भागों में बंटा बिस्तर रिश्ते में दूरियां बढ़ाने का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bedroom
फटी और अधिक पुरानी बेडशीट को इस्तेमाल में नहीं लाएं साथ ही इन्हें हर हफ्ते साफ करके इस्तेमाल में लाएं।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें