फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें

विज्ञापन
1 of 9
चीन के लोग दुकान से लेकर मकान तक हर जगह सुख समृद्धि और धन के लिए फेंगशुई में इस्तेमाल होने वाले साधनों का प्रयोग करते हैं जिसमें लाफिंग बुद्धा से लेकर कई दूसरी चीजें भी शामिल हैं। आप भी चाहें तो चीनी लोगों की तरह इन सामानों को अपने घर में लाकर न केवल अपने घर को सुंदर दिखा सकते है बल्कि अपनी किस्मत और आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन

इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें

2 of 9
अपने ड्राइंग रूम और कमरे में पूर्व द‌िशा की ओर बोनसाई बांस का पौधा रख सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार इससे व्यक्त‌ि में उन्नत‌ि की चाहत तेज होती है ज‌िससे तरक्की और समृद्ध‌ि की राह आसान होती है।
विज्ञापन

इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें

3 of 9
फेंगशुई के यह तीन देवता हैं फुक लुक साऊ जो लंबी उम्र, भाग्य और धन देने वाले माने जाते हैं। इन्हें घर में पूर्व या उत्तर द‌िशा में एक साथ इस प्रकार रखें क‌ि आते-जाते इनके दर्शन हो सकें। यह आपके जीवन पर आने वाले संकट को दूर करने के अलावा धन और भाग्य में वृद्ध‌ि करते हैं।

इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें

4 of 9
फेंगशुई में मुर्गे को धातु तत्व को माना जाता है जो पृथ्वी से जुड़ा हुआ है। इसे घर में रखने से घर में सुख-शांत‌ि और उत्साह बना रहता है। जमीन और धातु से जुड़े कारोबार में जो लोग शाम‌िल हैं उनके ल‌िए धातु का मुर्गा अपने कार्यस्‍थल पर रखना उनके लाभ को बढ़ाने वाला होता है। ध्‍यान रखें यह ज्यादा चमकीला और गहरे रंग का नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें

5 of 9
तीन कछुए
एक के ऊपर एक बैठे हुए तीन कछुए रखना परिवार में सुख शांति वैभव के लिए शुभ माना जाता है। हालांकि इन कछुओं को आप ऐसे देखेंगे कि एक दूसरे के ऊपर चढ़कर करतब दिखा रहे हैं तो सही नहीं है। लेकिन अगर आप सबसे नीचे वाले कछुए को पिता, बीच वाले को माता और सबसे ऊपर वाले को उनका बच्चा मानें तो परिवार में प्यार बढ़ता है। साथ ही यह आपको पायदान दर पायदान तरक्की की ओर ले जाने में भी सहायक होता है।
विज्ञापन

इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें

6 of 9
मेढ़क
चीन में मान्यता है कि मेढ़कों का घर या घर के बगीचे में मौजूद होना जरूरी है क्योंकि इससे लक्ष्मी आती है। चीनी लोग घर में तीन पैर वाले मेढ़क का चिन्ह रखते हैं और इस मेढ़के के मुंह पर एक सिक्का भी दबा होता है जिसके बारे में मान्यता है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी आती है। लेकिन मेढ़क रखने पर ध्यान रखने वाली बात यह है कि मेढ़क को दरवाजे या घर के बाहरी हिस्से में रखें। इसे घर के अंदर रखने पर लक्ष्मी चली जाती है।
विज्ञापन

इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें

7 of 9
धन की टोकरी (wealth bucket)
फेंगशुई के अनुसार, किसी टोकरी में सिक्के या सिक्के जैसी कुछ चीजें रखना या देसी अंदाज कहें तो गुल्लक को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाए तो घर में लक्ष्मी आती है। ध्यान यह भी रहे कि यह पैसों से भरी टोकरी को छुपाकर रखें। धन की टोकरी आपके बचत को बढ़ाने में सहायक माना जाता है। यह आपके बेतहाशा खर्च को भी कम कम करने में भी कारगर माना गया है।

इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें

8 of 9
सिक्कों की तलवार
चीन में सिक्कों से बनी तलवार का इस्तेमाल बुरी आत्माओं और भूत-प्रेत को घर दूर रखने के लिए किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कुर्सी के पीछे इस तलवार को टांगने से इसकी उर्जा व‌िरोध‌ियों और दुश्मनों से रक्षा करती है। नौकरी व्यवसाय अपने व‌िरोध‌ियों को मात देने के ल‌िए आप इस तलवार को अपनी कुर्सी में लगाकर रख सकते हैं।
विज्ञापन

इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें

9 of 9
फेंग शुई के अनुसार, जब भी हम कोई ज्यामिती आकार का चिन्ह अपने घर में सजाएं तो ध्यान रहे कि उसमें रंगों का संतुलन हो। जैसे कोई चिन्ह सफेद और काले रंग का है तो इस चिन्ह में सफेद और काला रंग बराबर मात्रा में होना चाहिए। क्योंकि संतुलन के बिना लक्ष्मी नहीं आती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें