Tips To Remove Vastu Dosh: अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि वे बहुत मेहनत करके पैसा कमाते हैं, लेकिन ये पैसा उनके पास ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता है। घर में धन आता है और चला जाता है। यानी पैसा तो खूब आता है, लेकिन किसी न किसी वजह से वो खर्च भी हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है और लाख कोशिश करने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिक पाता है, तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि हमारे घर में कुछ ऐसे वास्तु दोष या चीजें होती हैं, जिनकी वजह से भी घर में पैसा नहीं रुकता है। वास्तु दोष की वजह से व्यक्ति चाहकर भी धन का संचय नहीं कर पाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन वजहों से घर में पैसा नहीं रुकता है और उन्हें दूर करने के उपाय...