गिफ्ट देना सभी को भाता है, इससे रिश्तों में मजबूती तो आती ही है, मन भी प्रसन्न होता है। जिसे आप गिफ्ट दे रहे हैं, उसे भी अच्छा लगता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ वस्तुएं ऐसी हैं, जिन्हें गिफ्ट में कभी भी नहीं देना चाहिए। यह वस्तुएं सामने वाले के साथ-साथ आपको भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। त्योहार हो या जन्मदिन या कोई शुभ अवसर। हम भगवान की प्रतिमा या पेटिंग देना सही मानते हैं, जबकि यह गलत है।
पढ़ें- बाथरूम में इस दिशा में आईना लगाने से दिन की शुरुआत होती है अच्छी
विज्ञापन
2 of 6
वास्तु विज्ञान के अनुसार, भगवान की मूर्तियां या तस्वीर यदि घर में हों, तो उन्हें स्थापित करने से लेकर उनकी देखभाल करने के सभी नियमों का पालन किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा न करे, तो इसका उस पर और उसके परिवार पर नकारात्मक प्रभाव होता है। अगर आप किसी को उपहार स्वरूप भगवान की प्रतिमा या पेंटिंग भेंट कर रहे हैं और उसने उसे शुद्ध स्थान पर नहीं रखा, तो भगवान नाराज होंगे, इसका प्रभाव तोहफा देने और लेने वाले दोनों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 6
धातु की नुकीली वस्तुएं जैसे- कैंची, चाकू, तलवार या कोई ज्वलनशील पदार्थ भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। वास्तु कहता है कि इससे रिश्तों में तकरार बढ़ती है और यह नकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। देखा जाता है कि लोग तोहफे में एक्वेरियम, झरना आदि पानी से जुड़ी चीजें गिफ्ट करते हैं। यह भी अशुभ है। पानी या उससे जुड़ी वस्तु उपहार में देने से आपको आर्थिक तंगी और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। कामकाजी लोगों की आदत होती है कि वे अपने साथ काम करने वाले लोगों को उसी क्षेत्र से संबंधित वस्तु गिफ्ट करते हैं। यह नहीं करना चाहिए, इससे व्यापार, कारोबार और नौकरी आदि में परेशानी उठानी पड़ सकती है।
4 of 6
फेंगशुई के अनुसार, यदि रूमाल गिफ्ट में दिया जाए तो देने वाले और लेने वाले दोनों पर इसका बुरा असर होता है। किसी शुभ अवसर पर किसी को कभी भी रूमाल या रूमाल से संबंधित किसी भी चीज को तोहफे मे ना दें। ऐसा करने से आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा आती है और आपके आपसी संबंध खराब हो सकते हैं।
किसी को कभी भी अपना पेन भी गिफ्ट न करें। इससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। घड़ी या इससे जुड़ी कोई चीज देना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। यह अप्रत्यक्ष रूप से व्यक्ति के जीवनकाल को नापती है और अकाल मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
यदि किसी का नया घर बना है और उसका शुभारंभ होना है, तो उसे हाथी या हाथी का जोड़ा देना शुभ माना जाता है। सोना, चांदी, पीतल आदि का हाथी देना ज्यादा लाभकारी होता है। गृह प्रवेश में सात सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर या पेटिंग देना भी वास्तु के हिसाब से बेहद शुभ है। घर की महिलाओं को वस्त्र, गहने आदि उपहार में जरूर दें। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
पढ़ें- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में लगाएं इस तरह पौधे, होता है शुभ
फेंगशुई के अनुसार, पियोनिया के फूल शुभ होते हैं। इनका चित्र या फूल गिफ्ट में देने से लेने और देने वाले दोनों के परिवार का सौभाग्य बढ़ता है। साथ ही घर की शादी योग्य लड़कियों को मनभावन और योग्य वर की प्राप्ति भी करवाता है। इसके अतिरिक्त नवविवाहित को लड्डू गोपाल का स्वरूप देना भाग्यशाली होता है। परिधान और नकद लेने और देने वाले दोनों पक्ष के लिए शुभकारी है। शास्त्रों के अनुसार चांदी देना शुभ है।