तमाम कोशिश के बाद भी अगर आपका कमाया हुआ धन नहीं बच पा रहा है और बार-बार आपके सामने धन की परेशानी आ रही है तो इस समस्या से निबटने के लिए आपको वास्तुशास्त्र में बताए गए कुछ आसान उपायों को आजमाना चाहिए। इससे धन की परेशानी दूर होगी और सुख शांति में वृद्धि होगी।
पढ़ें- जिस घर में होती हैं ये 5 चीजें, वहां पर हमेशा रहती है धन की कमी
विज्ञापन
2 of 6
अशोक के पेड़ की जड़ का एक छोटा टुकड़ा लें और जहां पूजा करते हैं वहां रखें। रोजाना इसकी पूजा करें। ऐसा करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
3 of 6
कुबेर धन के स्वामी माने जाते हैं। ये किसी भी दरिद्र को धनवान बना सकते हैं। इन्हें पूजने या इनका यंत्र तिजोरी में रखने से कभी आपकी तिजोरी खाली नहीं रहेगी। कुबेर यंत्र से आपका धन तिजोरी में एकदम सुरक्षित और बढ़ता रहेगा।
पढ़ें- फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है इस दिशा में लगा हुआ मनी प्लांट
4 of 6
आर्थिक परेशानी को दूर रखने के लिए अपने घर के ईशान कोण में किसी पात्र में नमक रखें। ध्यान रहे कि नमक साबुत हो और उसे बार-बार बदलते रहें।
विज्ञापन
5 of 6
तांबे के बर्तन में जल भरकर उसे सोते वक्त अपने सिरहाने रखें। इससे आपको अच्छी नींद और सकारात्मक ऊर्जा आएगी। इससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी जिससे आप अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
घर के मुख्य दरवाजे पर भगवान गणेश की तस्वीर लगाएं साथ ही दरवाजे पर ऊं का निशान बनाएं। ऐसा करने से आपके घर में धन संबंधी तमाम तरह की दिक्कते दूर हो जाती है।
पढ़ें- इन 5 कारणों से घर में हमेशा रहती है अशांति और दरिद्रता