फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 में से घर में रखें कोई 1 चीज, चमका देती है किस्मत

Wed, 12 Jul 2017 11:46 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में सुख-शांति कायम रखने के लिए कई उपाय बताएं गए। जिन्हें अपनाने से घरों में नकारात्मक ऊर्जा की जगह सकारात्मक ऊर्जा आती है। फेंगशुई में 5 चीजें ऐसी होती जिनमें से अगर कोई 1 चीज को अपने घर में रखते है तो आपको इसका फायदा जरूर मिलता है।
विज्ञापन

2 of 6
तीन टांगों वाला मेंढ़क: तीन टांगों वाले मेंढ़क को बहुत लकी माना जाता है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए, लेकिन इस मेंढ़क को न तो रसोई में रखें और न ही शौचालय में।
विज्ञापन

3 of 6
लाफिंग बुद्धा: लाफिंग बुद्धा सुख और शान्ति का प्रतीक माना जाता है। इसे अपने घर के मुख्य कमरे में तिरछी दिशा  में रखें लेकिन कभी भी लाफिंग बुद्धा को मुख्य दरवाजे के सामने न रखें। इनकी मुस्कान में ही समृद्धि का राज है।

4 of 6
गोल्डन फिश: फेंगशुई की मान्यता है कि घर में मछलियां रखने से सौभाग्य बढ़ता है। घर में पैसों की कभी कमी नहीं रहती है। मछली को घर में अपने ड्राइंगरूम में रखें।
विज्ञापन

5 of 6
तीन सिक्के: फेंगशुई के अनुसार घर के दरवाजे में लाल रिबन से बंधे सिक्के टांगने से हमेशा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें सिक्के दरवाजे के अंदर की ओर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कछुआ: फेंगशुई में कछुए को शुभ माना जाता है इसे घर में रखने से हर मामले में कामयाबी मिलती है। कछुए को ऑफिस या घर के उत्तर दिशा में रखना चाहिए। कछुए को जब भी रखें तो उसका चेहरा अंदर की ओर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें