(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के कारण बनते-बनते कार्य बिगड़ जा रहे हों तो इसके लिए पीली सरसों, गुगल, लोबान, गौघृत को मिलाकर धूप बना लें। अब सूर्यास्त के बाद और रात्रि होने से पहले यानी प्रदोष काल में एक उपले को जलाकर उसकी अंगार पर यह सभी सामग्री डाल दें और पूरे घर में दिखाएं। इस कार्य को लगातार 21 दिनों तक करना चाहिए। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आपके कार्य में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।