ज्योतिष शास्त्र में वास्तु का विशेष महत्व होता है। घर में वास्तु दोष होने से तमाम तरह की परेशानियां आती हैं। इससे परिवार के सदस्यों पर नकारात्मकता हावी हो जाती है जिससे व्यक्ति की तरक्की थम जाती है और बीमारियां घेर लेती है। वास्तुशास्त्र में कुछ उपाय बताएं गए है जिसको करने से हमेशा घर पर सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
2 of 8
1- देवी लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। वास्तु में इनकी मूर्ति और तस्वीरों को लगाने की सही दिशा बताई है। घर के उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वह कमल पर विराजमान हों और हाथो से सोने की मुद्राएं गिराते हुए हों। इससे घर पर सुख-समृद्धि का हमेशा वास बना होता है।
विज्ञापन
3 of 8
2- वास्तु के नियम के अनुसार घर पर पानी की टंकी मकान की छत पर पश्चिम दिशा की ओर रखना शुभ होता है।
4 of 8
3- घर का दक्षिण पश्चिम हिस्सा ऊंचा रहना चाहिए। इससे घर पर उन्नति और शांति आती है।
विज्ञापन
5 of 8
4- घर के पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र को लटकाना शुभ होता है। इससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।
विज्ञापन
6 of 8
5- घर के पूर्व और उत्तर की दीवारों पर आईना लगाना चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे में कभी भी किसी तरह की कांच की चीजें नहीं लगानी चाहिए। पूर्व और उत्तर दिशा में आईना लगाने से धन की आवक बनी रहती है।
विज्ञापन
7 of 8
6- घर को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर काले घोड़े का नाल लगाना शुभ रहता है।