वास्तु के अनुसार, कलश को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए।
- फोटो : adobe
कलश स्थापना सही दिशा में करें
नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना से होती है, जिसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। वास्तु के अनुसार, कलश को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए। इसे एक साफ चौकी पर लाल या पीले वस्त्र बिछाकर रखें और उसमें पानी, सुपारी, सिक्का, हल्दी, अक्षत आदि रखें। कलश के ऊपर आम के पत्ते और नारियल रखें। यह स्थान पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है।