Roti Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और सनातन परंपरा में रसोईघर को अत्यंत पवित्र स्थान माना गया है। यह केवल भोजन बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर की सेहत, आर्थिक स्थिति और मानसिक संतुलन से गहराई से जुड़ा होता है। रसोई में बनने वाली रोटी सिर्फ भूख मिटाने का साधन नहीं, बल्कि यह घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा को भी प्रभावित करती है। यदि रोटी बनाने, सेकने और परोसने के दौरान कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखा जाए, तो घर में दरिद्रता दूर होती है और मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।
शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि पहली रोटी गाय के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकालनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके पीछे का महत्व और नियम।