सोते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : sleep
ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे फोन चलाकर सोते समय उसे अपने सिरहाने पर ही रखकर सो जाते हैं। कई बार इलैक्ट्रॉनिक उपकरण भी हमारे सोने के स्थान पर ही रखे होते हैं जैसे घड़ी, लैपटॉप, वीडियो गेम आदि। वास्तु के अनुसार इन चीजों को सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। इसके पीछे वैज्ञानिक तर्क यह है कि उपकरणों निकलने वाली किरणें हमारे स्वास्थ के लिए बहुत नुकसान दायक होती हैं। साथ ही इनसे निकलने वाली आवाज से हमारी नींद में बाधा पड़ती है। जिससे मानसिक तनाव हो सकता है।