फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitru Paksha 2023: घर में इन जगहों पर न लगाएं पितरों की तस्वीर, बढ़ जाएंगी मुश्किलें

Mon, 02 Oct 2023 10:03 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Pitru Paksha 2023: घर में इन जगहों पर न लगाएं पितरों की तस्वीर - फोटो : iStock
Pitru Paksha 2023: अक्सर घरों में पितरों यानी कि मृत पूर्वजों की तस्वीरें जरूर रखी होती हैं। पूर्वजों के इस दुनिया से चले जाने के बाद भी उनकी यादें हमेशा दिल में रह जाती हैं। यही वजह है कि उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त करने के लिए लोग अपने घरों में पूर्वजों की तस्वीर जरूर लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि पूर्वजों की तस्वीर लगाने से  घर के लोगों पर पूर्वजों का पूरा आशीर्वाद भी बना रहता है। साथ ही पूर्वजों की तस्वीरें घर की सुख समृद्धि का कारण बनती हैं। घर में पूर्वजों की तस्वीर रखना सही रहता है, लेकिन उनकी तस्वीरों को रखते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
विज्ञापन

2 of 6
Pitru Paksha 2023: घर में इन जगहों पर न लगाएं पितरों की तस्वीर - फोटो : iStock
घर के मंदिर में न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर
कुछ लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर घर के मंदिर में लगा कर उनकी पूजा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार भले ही पूर्वजों का स्थान उच्च और आदरणीय माना गया है, लेकिन पितर और देवताओं का स्थान अलग-अलग होता है। ऐसे में पूजास्थल पर पितरों की तस्वीर लगाने से आपको परेशानियां हो सकती हैं और इससे देवता भी नाराज होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Pitru Paksha 2023: घर में इन जगहों पर न लगाएं पितरों की तस्वीर - फोटो : iStock
लटका कर न रखें पूर्वजों की तस्वीर
कभी भी पूर्वजों की तस्वीर को घर में लटका कर नहीं रखना चाहिए। पूर्वजों की तस्वीर को किसी लकड़ी स्टैंड पर रखना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोग ऐसी जगहों पर पूर्वजों की तस्वीरें लगा देते हैं, जहां पर सबकी नजर उस पर पड़ती है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आते-जाते मृत लोगों की तस्वीरों पर नजर पड़ने से मन में निराशा उत्पन्न होती है।

4 of 6
Pitru Paksha 2023: घर में इन जगहों पर न लगाएं पितरों की तस्वीर - फोटो : iStock
इन स्थानों पर भी न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर
पितरों की तस्वीर शयनकक्ष, घर के बिल्कुल मध्य स्थान या फिर रसोई घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे पितर नाराज होते हैं, जिसका बुरा प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ता है और घर में कलह की स्थिति उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

5 of 6
Pitru Paksha 2023: घर में इन जगहों पर न लगाएं पितरों की तस्वीर - फोटो : iStock
जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर
पितरों की तस्वीर को कभी भी जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवित लोगों की आयु कम होने लगती है। साथ ही उस व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pitru Paksha 2023: घर में इन जगहों पर न लगाएं पितरों की तस्वीर - फोटो : iStock
घर में इन जगहों पर लगाएं पूर्वजों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्वजों की तस्वीर घर की उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना सही रहता है, इससे उनका मुख दक्षिण दिशा की ओर रहता है और दक्षिण दिशा यम और पितरों की दिशा होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें