फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसा हो आपका ऑफिस, जानें वास्तुशास्त्र के अनुसार

Mon, 06 Jan 2020 04:56 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए ऑफिस
हर व्यक्ति की तमन्ना होती है की उसका ऑफिस बेहतर तरीके से चलता रहे, बिना किसी रुकावटों, दिक्कतों के ऑफिस निरंतर आगे बढ़ता रहे। परंतु कभी- कभी काफी मेहनत के बाद भी ऑफिस ठीक से चल नहीं पाता और नुकसान हो जाता है। आइए, आज जानते हैं वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए ऑफिस जिससे ऑफिस में बरकत बनी रहे।
विज्ञापन

2 of 7
ऑफिस में साइन बोर्ड आकर्षक होना चाहिए
साइन बोर्ड
  • ऑफिस में साइन बोर्ड आकर्षक होना चाहिए और मेटल प्लास्टिक का हो तो आपको लाभ हो सकता है। साइन बोर्ड में ब्लू, ब्लैक या ग्रे रंग का उपयोग न करें। बोर्ड में लाल, केसरिया, पीला ,गुलाबी कथई या सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 7
ऑफिस द्वार पर भी काला ब्लू या ग्रे रंग का उपयोग न करें
मुख्य द्वार का रंग 
  • ऑफिस के मुख्य द्वार का रंग में भी लाल, केसरिया, पीला ,गुलाबी कथई या सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए। ऑफिस द्वार पर भी काला ब्लू या ग्रे रंग का उपयोग न करें। 

4 of 7
अलमारी दक्षिण या पश्चिम दिशा में होनी चाहिए
अलमारी
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अलमारी जिसमें आप अपने ऑफिस का सभी सामान रखते हैं वह दक्षिण या पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। ऑफिस की फाइल्स को हमें बेहतर तरीके से रखना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
कम्प्यूटर दक्षिण पूर्व दिशा में रखें
कंप्यूटर
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार ऑफिस में कम्प्यूटर दक्षिण पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से आपको धन लाभ तो होगा ही होगा साथ में ऑफिस का वातावरण भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 7
ऑफिस में किचेन दक्षिण पूर्व दिशा में होनी चाहिए
किचेन ,पेंट्री या कैंटीन 
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार ऑफिस में किचेन, पेंट्री या कैंटीन भी दक्षिण पूर्व दिशा में होनी चाहिए। इस दिशा में किचेन, पेंट्री या कैंटीन होने से लाभ होने के आसार अधिक रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑफिस में टॉयलेट पूर्व, उत्तर दिशा में नहीं होना चाहिए
टॉयलेट
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार ऑफिस में टॉयलेट पूर्व, उत्तर दिशा में नहीं होना चाहिए। 
नोट- ये सभी उपाय विभिन्न विभिन्न स्त्रोतों से लिए गए हैं, अधिक जानकारी और किसी भी उपाय को करने से पहले किसी वास्तुशास्त्र से सलाह लेना बेहतर रहेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें