फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा घर में न करें ऐसी 5 गलतियां, होता है अशुभ

Wed, 15 Nov 2017 08:29 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
हिन्दूधर्म में पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। लोग भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर जाते हैं। इसके अलावा घर में सुख-शांति और समृद्धि पाने के लिए पूजा घर बनवाते हैं जहां पर विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वारें रखते हैं। लेक‌िन कई बार जाने-अनजाने ऐसी गलत‌ियां हो जाती हैं ज‌िससे घर का पूजा स्‍थान उन्नत‌ि में बाधक बन जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार इससे कई तरह की परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें- वास्तु टिप्स: घर के मुख्य दरवाजे पर कभी नहीं होनी चाहिए ये 4 चीजें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बहुत से लोग अपने शयन कक्ष में ही पूजा स्‍थान बना लेते हैं जो वास्तु शास्‍त्र के अनुसार सही नहीं है। शयन कक्ष में पूजा घर नहीं होना चाह‌िए इससे पार‌िवार‌िक जीवन के संबंधों में परेशानी आती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
आजकल घर में मंद‌िर बनाने का प्रचलन बढ़ गया है। जबक‌ि वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार घर में पूजा का स्‍थान अलग से होना चाह‌िए लेक‌िन यह मंद‌िर नहीं होना चाह‌िए। मंद‌िर खुले स्‍थानों में होना वास्तु के अनुसार उच‌ित है।

4 of 6
पूजा घर में  पुराने हो चुके फूल, माला, अगरबत्त‌ियां जमा करके नहीं रखें इनसे नकारात्मक उर्जा का संचार होता है जो आपकी खुश‌ियां और आय को कम करने का काम करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार पूजा घर शौचालय और स्नान गृह की दीवारों से लगा हुआ नहीं होना चाह‌िए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रसोई घर के साथ भी पूजा घर नहीं होना चाह‌िए इसकी वजह यह है क‌ि रसोई घर में जूठन और डस्टबीन जैसी चीजें प‌व‌ित्रता को नष्ट करते हैं। साथ ही कभी भी सीढ़ी के नीचे पूजा घर नहीं बनानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें