mahashivratri 2021: शिवरात्रि हर माह के कृष्ण पक्ष कि चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है किन्तु फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।
- फोटो : Social Media
भगवान शिव ऐसे देव हैं जो श्रद्धा भक्ति के साथ की गई जरा सी पूजा से तुरंत प्रसन्न हो जाते है एवं जिनकी पूजा-आराधना से सभी मनोरथों को पूर्ण करने वाली है। भोलेनाथ की पूजा से सभी ग्रह दोष शांत होते हैं एवं सभी प्रकार के वास्तुदोषों का शमन होता है।आइए जानते हैं शिवजी की पूजा से जुड़े कुछ उपाय जो सुख-शांति देकर घर का वास्तुदोष दूर करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
shivling
- फोटो : amar ujala
जिन भवनों में वास्तुदोष हो वहां सुख-शांति के लिए शिवलिंग पर अभिषेक करने के उपरान्त जलहरी के जल को घर लाकर उससे 'ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय ' ये मंत्र जपते हुए पूरे भवन में छिड़काव करना चाहिए।ऐसा करने से वहां उपस्थित सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 10
shivling
- फोटो : amar ujala
कार्य में विघ्न-बाधा,आपसी कलह, रोग आदि परेशानियों को दूर करने के लिए घर के उत्तर-पूर्व (ईशान) या ब्रह्म स्थान में रुद्राभिषेक करना शुभ परिणाम देगा।
4 of 10
shivling
घर-परिवार पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे,धन का आगमन हो इसके लिए घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम (वायव्य)दिशा में बिल्व का पेड़ लगाएं और उसको नियमित रूप से जल दें एवं शाम के समय इसके नीचे घी का दीपक जलाएं।
विज्ञापन
5 of 10
shivling
उत्तर-पूर्व दिशा ईश की दिशा मानी गई है,सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह एवं शुद्ध विचारों में वृद्धि के लिए यहाँ शिव परिवार की तस्वीर लगाने से शुभ फलों में वृद्धि संभव है। वास्तु दोषों से उत्पन्न अकारण भय,परेशानी आदि के निवारण के लिए तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रुद्राष्टकम का पाठ किया जाना सकारात्मक परिणाम देगा।
विज्ञापन
6 of 10
shivling
जिस तस्वीर में भगवान शिव मां पार्वती, बेटे गणेश और कार्तिकेय के साथ हों वह तस्वीर घर में लगाना काफी शुभ होता है। इससे घर में क्लेश नहीं होता है, और घर के बच्चे आज्ञाकारी होते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
shivling
भगवान शिव का निवास कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में है इस कारण शिवजी की मूर्ति या फोटो घर के उत्तर दिशा में लगाना श्रेष्ठ रहता है, उत्तर दिशा में शिवजी की फोटो या मूर्ति ऐसी जगह पर लगानी चाहिए, जहां घर में आने-जाने वाले सभी लोग महादेव के दर्शन कर सकें इससे आपसी रिश्ते और मजबूत होते हैं।
8 of 10
shivling
शिवजी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें वे खुश दिख रहे हों नंदी पर विराजित या फिर ध्यान की मुद्रा की तस्वीरें घर में लगाने से वातावरण शांत रहता है और बच्चों में भी एकाग्र होने का भाव बढ़ता है।
9 of 10
shivling
जहां शिवजी की फोटो लगी हो, वो जगह एकदम साफ होनी चाहिए. शिवजी के आसपास गंदगी न रखें, अन्याथा घर में वास्तु दोष बढ़ सकते हैं और धन हानि हो सकती है।